back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

”विपक्ष का कोई नेता नहीं कर सकता PM मोदी का मुकाबला” बाबा रामदेव का बयान, ओवैसी-पीके पर भी की टिप्पणी

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रानीजिक दलों के बीच जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। इस बीच, बाबा रामदेव ने कहा है कि कोई भी विपक्षी नेता पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी समेत सभी राजनीतिक खिलाड़ी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष का कोई भी नेता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकता है। 

बाबा रामदेव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन समेत हर दल पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। सबको भरोसा है कि वे जीतेंगे, चाहे वह प्रशांत किशोर हों, ओवैसी हों या महागठबंधन। लेकिन एनडीए, जो इस समय देश का सबसे मजबूत राजनीतिक गठबंधन है, उसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता कर रहे हैं, जिनका व्यक्तित्व हिमालय जितना ऊंचा और दृढ़ है। आज की तारीख में विपक्ष में कोई भी नेता पीएम मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।

NDA में शामिल हैं ये 5 पार्टियां

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में कुल 5 पार्टियां शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा। सीट बंटवारे के तहत BJP और JDU क्रमशः 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। जबकि HAM और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पास 6-6 सीटे हैं। 

महागठबंधन में कौन से दल शामिल

महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) के तहत मुख्य विपक्षी ताकत के रूप में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस चुनाव मैदान में हैं। इनके साथ दीपांकर भट्टाचार्य की भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) भी गठबंधन का हिस्सा हैं।

एनडीए ने लगभग सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बिहार में इस बार सीधा मुकाबला तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच माना जा रहा है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...