back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाया जाए’ BJP नेता ने कर दी JDU को गदगद करने वाली बात, RJD ने दी प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आते ही अश्विनी चौबे ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसमें उन्होंने बड़ी बात कह दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे बिहार विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे बिहार में बयानबाजी का दौर तेजी से चल पड़ा है। अब बीजेपी ने अश्विनी चौबे ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद वह चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार को केंद्र में लाकर बीजेपी बिहार में अपना सीएम बनाना चाहती है? क्या बयान किसी रणनीति का हिस्सा है?

JDU को भरोसा- नीतीश फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार की जनता पसंद करती है. नीतीश के चेहरे पर जनता भरोसा करती है। अगले विधानसभा चुनाव में भी नीतीश कुमार ही चेहरा रहेंगे। NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा और वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने की मांग की गई है तो यह हमारे देश की खूबसूरती है। कोई भी व्यक्ति कोई भी मांग कर सकता है।

RJD का रुख

अश्विनी चौबे के इस बयान पर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आरजेडी की ओर से प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि यह बयान संकेत देता है कि बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली है। आरजेडी लगातार इस बात को कह रही है कि बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी ने हटाने देगी और अगर चुनाव जीत गई तो अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। बीजेपी का हिडेन एजेंडा सामने आ गया है। जेडीयू को बीजेपी अब समाप्त करेगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵