back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान! बिहार में 6 नए एयरपोर्ट के निर्माण को मिली हरी झंडी

बिहार जल्द ही हवाई सेवाओं के नए युग में प्रवेश करने वाला है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार जल्द ही हवाई सेवाओं के नए युग में प्रवेश करने वाला है। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों के लिए लगातार बड़ी-बड़ी सौगात दे रहे है। इस बीच, नीतीश सरकार ने राज्‍य के लिए 6 जिलों में बीरपुर, मुंगेर, बाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्‍य के छह एयरपोर्ट के निर्माण के लिए राज्‍य सरकार ने मंजूरी दे दी है। OLS सर्वे के लिए दो करोड़ 90 लाख 91 हजार 720 रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई है।

बता दें कि, यह सर्वे हवाई अड्डों की सुरक्षा और डिजाइन के लिए अहम स्‍टेज होता है। इस सर्वे के माध्‍यम से विमान के टेकऑफ और लैंडिंग पथ में आने वाली सभी तरह की दिग्‍गतों की पहचान और समाधान किया जाता है। सरल भाषा में कहें तो यह एयरपोर्ट की सुरक्षा डिजाइन तैयार करने का है, ताकि यात्रियों के लिए आसमान का रास्ता पूरी तरह साफ और सुरक्षित रहे।

नीतीश कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

मुख्‍यमंत्री नीतीश की कैबिनेट मीटिंग में एक और बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने राज्‍य के गयाजी हवाई अड्डे के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत कैट-एक लाइट सिस्टम लगाने की मंजूरी दी गई है।

गयाजी में इस तकनीक के जरिए अब कोहरा, धुंध या खराब मौसम में भी विमानों का सुरक्षित उड़ान भरना संभव होगा। इस काम के लिए 18.2442 एकड़ जमीन अर्जन के लिए 137 करोड़ 17 लाख 16 हजार 16 रुपये की मुआवजा राशि भी नीतीश कैबिनेट द्वारा मंजूर किया गया है।

पटना, दरभंगा के बाद अब पूर्णिया 

जानकारी के अनुसार, पटना के जय प्रकाश नारायण हवाई अड्डे के विस्तारीकरण और दरभंगा में नए हवाई अड्डे की मंजूरी के बाद अब पूर्णिया में भी बहुत जल्द हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही, कहा जा रहा है कि पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्धाटन की डेट का कभी जल्‍द ही घोषणा किया जा सकता है। 

राज्‍य में हवाई कनेक्टिविटी कई गुना बढ़ेंगी

फिलहाल, नीतीश कैबिनेट ने राज्‍य के छह नए जिलों में हवाई अड्डों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन हवाई अड्डों के निर्माण से राज्य में हवाई संचार कई गुना बढ़ जाएगा, जो न सिर्फ यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा कराने में सफल होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी नई गति मिलेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम इस बार काफी बदला-बदला नजर आ रहा है। मंगलवार सुबह से ही शहर के कई...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵