back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NDA में सीटों का फॉर्मूला लगभग फाइनल, दिल्ली में होगी निर्णायक बैठक, जुटेंगे सभी सहयोगी दल

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA के भीतर सीट बंटवारे की घोषणा अब करीब दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सीटों के अंतिम फॉर्मूले का ऐलान हो सकता है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। इस सिलसिले में कल रविवार को दिल्ली में NDA के सभी सहयोगी दलों की अहम बैठक होने जा रही है, जहां सीटों के अंतिम वितरण पर मुहर लग सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के शीर्ष नेता दिल्ली में जुटेंगे। बैठक के बाद शाम तक सीट बंटवारे की घोषणा की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह ऐलान NDA की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा या किसी अलग माध्यम से।

बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक रविवार को दिल्ली में होगी, जिसके बाद सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति बिहार चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लेगी। वहीं, चुनावी रणनीति को लेकर बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पटना में लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने जेडीयू नेता संजय झा से मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर आखिरी दौर की बातचीत पूरी की। जानकारी है कि जेडीयू की कुछ सिटिंग सीटों पर अन्य सहयोगी दलों के दावों को लेकर सहमति बनाने की कोशिश जारी है।

भाजपा-जदयू 100 और 102 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार 

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर अब लगभग साफ होती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) क्रमशः 100 और 102 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह संख्या 2020 के मुकाबले थोड़ी कम है, ताकि छोटे सहयोगी दलों को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सके।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में चिराग पासवान के साथ दिल्ली में एक अहम बैठक की, जिसमें सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने पर जोर दिया गया। चिराग पासवान ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति और सीट बंटवारे पर गहन चर्चा होगी।

उधर जदयू की ओर से भी शनिवार दोपहर 3 बजे पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की चुनावी रणनीति, सीट शेयरिंग और तैयारियों को लेकर अहम जानकारी साझा की जाएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को संपन्न होंगे, जबकि 14 नवंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

एलजेपी की 30–35 सीटों पर दावेदारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 30 से 35 सीटों पर दावेदारी जताई है। पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में यह तय किया गया कि चिराग पासवान को सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन के लिए पूर्ण अधिकृत किया जाएगा। बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि सीट शेयरिंग की बातचीत सकारात्मक तरीके से चल रही है और यह अब अंतिम चरण में है। हम सिर्फ सीटों पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार चयन, प्रचार और बूथ लेवल की रणनीति पर भी चर्चा कर रहे हैं।

एलजेपी (आर) ने जेडीयू की कुछ मौजूदा सीटों पर भी दावा ठोका है। इनमें वैशाली की महनार, बेगूसराय की मटिहानी और जमुई की चकाई सीटें प्रमुख हैं। इन सीटों को लेकर जेडीयू और एलजेपी के बीच सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं। बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मुद्दे पर दोनों दलों के साथ मध्यस्थता कर रहे हैं ताकि एनडीए के भीतर सामंजस्य बना रहे और सभी दलों को सम्मानजनक हिस्सेदारी मिल सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...