नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार युवा चेहरों का जलवा देखने को मिलेगा। एनडीए और इंडिया ब्लॉक (महागठबंधन) दोनों ने मिलकर 243 सीटों के लिए करीब 100 नए उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यह साफ संकेत है कि राज्य की राजनीति में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की तैयारी चल रही है।
राजद ने उतारे सबसे ज्यादा नए चेहरे
महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सबसे आगे रहते हुए 31 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने इस बार युवा और पढ़े-लिखे चेहरों पर भरोसा जताया है। इनमें शामिल हैं.माला पुष्पम, रितु प्रिया चौधरी, तनुश्री मांझी, पृथ्वी राय, अरुण गुप्ता, ओसामा शहाब, विशाल जायसवाल, वैजयंती देवी, पिंकी चौधरी, शिवानी शुक्ला, डॉ. करिश्मा राय, रेखा गुप्ता और कई अन्य नाम राजद का कहना है कि युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही बिहार को नई दिशा दे सकती है।
कांग्रेस और वाम दल ने उतारे नए उम्मीदवार
महागठबंधन के सहयोगी कांग्रेस ने भी 10 नए चेहरों को मौका दिया है। इस सूची में शामिल हैं। शशांत शेखर, इंद्रदीप चंद्रवंशी, उमेर खान, त्रिशुलधारी सिंह, बीके रवि, ओम प्रकाश गर्ग, इसरारूल होदा, मनोज विश्वास, नलिनी रंजन झा और अमित गिरि। वाम दलों (Left Parties) ने भी इस बार बदलाव की हवा में कदम मिलाते हुए 7 नए उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें दिव्या गौतम, धनंजय, अनिल कुमार, विश्वनाथ चौधरी, राकेश पांडेय, मोहित पासवान और शिव कुमार यादव के नाम शामिल हैं।
NDA और VIP ने भी युवाओं को दिया मौका
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने भी 8 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनमें भोगेन्द्र सहनी, नवीन कुमार, उमेश सहनी, बाल गोविंद बिंद, अपर्णा मंडल, सौरभ अग्रवाल, गणेश भारती सदा और वरुण विजय शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार 10 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें मैथिली ठाकुर, रत्नेश कुशवाहा, सुजीत कुमार सिंह, त्रिविक्रम सिंह, डॉ. सियाराम सिंह, आनंद मिश्र, छोटी कुमारी, सुभाष सिंह, रमा निषाद और रंजन कुमार शामिल हैं। वहीं जदयू (JDU) ने 24 नए चेहरे उतारकर युवा नेताओं को सबसे बड़ा मौका दिया है। इनमें कविता साह, अतिरेक कुमार, ईश्वर मंडल, कोमल सिंह, आदित्य कुमार, भीष्म कुशवाहा, रवीना कुशवाहा, अभिषेक कुमार, समृद्ध वर्मा, श्वेता गुप्ता, सोनम रानी सरदार और अन्य नाम शामिल हैं। लोजपा (रामविलास) ने अपनी 29 सीटों में से 10 सीटों पर नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। सीमांत मृणाल, राजू तिवारी, संजय पासवान, रानी चौधरी, राजीव रंजन, सुनील यादव और नितेश कुमार जैसे नामों को जगह मिली है।
छोटे दल भी पीछे नहीं
हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) ने राबित कुमार को उतारा है, जबकि रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) ने स्नेहलता, माधव आनंद और प्रशांत पंकज जैसे नए नामों को टिकट दिया है। बिहार के इस विधानसभा चुनाव में यह स्पष्ट हो गया है कि सभी राजनीतिक दल अब नए चेहरों और युवा उम्मीदवारों पर दांव लगा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव मतदाताओं की नई सोच और 35 साल से कम उम्र के वोटरों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर किया गया है। बिहार चुनाव 2025 में युवा बनाम अनुभवी का दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता नए चेहरों को कितना भरोसा देती है और क्या ये युवा बिहार की राजनीति में नई कहानी लिख पाएंगे।





