back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Muzaffarpur Rape Case: ‘खाओ तो बेटा कसम…’, रेप पीड़िता परिजनों के साथ मंत्री की बदसलूकी? तेजस्वी ने शेयर किया

तेजस्वी यादव ने कहा कि रेप पीडि़ता के परिजन को लापरवाही लेकर सवाल पूछने पर मंत्री केदार गुप्‍ता ने उन्‍हें धक्‍का दिया और उनको कसम खिलाने लगे।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के मुजफ्फरपुर की दलित नाबालिग बच्ची से रेप और इलाज में देरी के चलते हुए मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मामले में खूब सियासी बवाल मचा हुआ है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक वीडियो शेयर कर सरकार के मंत्री पर आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि रेप पीडि़ता के परिजनो द्वारा लापरवाही को लेकर सवाल पूछने पर मंत्री केदार गुप्‍ता ने उन्‍हें धक्‍का दिया और उनको कसम खिलाने लगे। 

मामले में रेप पीड़िता के परिजनों से गुरुवार (05 जून, 2025) को डिप्‍टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने घर जाकर मुलाकात की। दलित बच्ची के कुढ़नी स्थित घर जाकर परिवार को उन्होंने दुख की घड़ी में मदद का भरोसा दिलाया और संवेदना व्‍यक्‍त कर उन्‍हें ढांढस बंधाया। परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषी पर कड़ी कार्रवाई होगी। 

तेजस्‍वी यादव ने शेयर किया वीडियो 

इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स (X) पर एक वीडियो शेयर कर कहा है कि रेप पीड़िता के परिजनों के साथ बीजेपी के मंत्री केदार गुप्ता ने बदसलूकी की है। पीड़ित परिवार ने लापरवाही पर सवाल पूछा तो उन्‍होने धक्का दिया है। और कसम खिलाया। 

वीडियो में क्‍या बोलते दिखे मंत्री 

तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक शख्स BJP के मंत्री केदार गुप्ता से कुछ कहना चाह रहे थे, लेकिन वे (केदार गुप्ता) आगे बढ़ते चले जा रहे थे। इस बीच, उन्होंने उस व्यक्ति से यह कहने लगे “खाओ तो बेटा कसम”. हालांकि, वीडियो देखकर पूरा मामला स्पष्ट तौर पर समझ नहीं आ रहा है। 

तेजस्वी यादव ने घटना पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने इस पूरी घटना लेकर सरकार को सवालों के घेरो में खड़ा किया है। तेजस्‍वी यादव ने एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “रेप पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा! जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और हत्या के बारे में सवाल पूछा तो उसे धक्‍का मारा और उन्हें कसम खिलाने लगे। यह कुकृत्य नीतीश सरकार और उनके भाजपाई मंत्रियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बिहार में अराजक स्थिति है। मंत्री से लेकर अधिकारी संवेदनहीन हो चुके हैं।”

बता दें कि, मुजफ्फरपुर में कुछ दिन पहले एक दलित नाबालिग ल्रड़की से रेप की घटना हुई थी। आरोपी ने बच्ची के गर्दन पर हमला भी किया था। मुजफ्फरपुर में इलाज के बाद उसे PMCH रेफर कर दिया गया था। लेकिन उसे बचाया नही जा सका। इस घटना के बाद नीतीश सरकार पर विपक्ष हमलावर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुरुग्राम में मानवता शर्मसार: 7वीं की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, महीनों तक दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुग्राम से रिश्तों और इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सातवीं...
spot_img

Latest Stories

एक बार फिर से OTT पर बवाल मचाएंगे Shahid Kapoor, जानिए Farzi 2 में क्या होगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेक। एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)...

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵