back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खेसारी लाल बोले – मंदिर बनाइए, पर बच्चों का भविष्य भी संवारिए, सरकार बदले बिना विकास नहीं संभव

राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने वोट डालने के बाद कहा कि आस्था ज़रूरी है, पर विकास और शिक्षा ही असली पूजा है। पवन सिंह पर भी पलटवार करते हुए कहा कि बिहार में तरक्की के लिए सरकार बदलना ज़रूरी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार और राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अपने बयानों से फिर सियासी गर्मी बढ़ा दी है। जहां छपरा सीट से चुनाव मैदान में उतरे खेसारी ने राम मंदिर को लेकर अपने पुराने रुख को दोहराया, वहीं भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर भी करारा जवाब दिया।


खेसारी लाल यादव ने मतदान केंद्र से बाहर निकलते ही कहा, मैं मंदिर में जाकर मास्टर नहीं बन जाऊंगा। आस्था अच्छी बात है, लेकिन केवल आस्था से देश नहीं चलता, विकास और शिक्षा से चलता है।

पवन सिंह पर पलटवार


चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए खेसारी ने कहा, जो लोग मुझ पर टिप्पणी करते हैं, उनका बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मैं किसी व्यक्ति से लड़ने नहीं आया हूं, मैं लड़ाई लड़ रहा हूं बिहार के भविष्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन रोकने और अस्पतालों के लिए।

‘सरकार नहीं बदली तो विकास नहीं होगा’


राजद प्रत्याशी ने कहा कि बिहार में जब तक सरकार नहीं बदलेगी, तब तक असली विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, हमारे राज्य को अच्छे विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की जरूरत है। मंदिर-मस्जिद बनाइए, पर बच्चों के लिए बेहतर विश्वविद्यालय भी बनाइए। शिक्षा ही राष्ट्र का निर्माण करती है।

‘जिसे चाहो वोट दो, पर बच्चों का भविष्य सोचो’


खेसारी ने जनता से अपील करते हुए कहा, मैंने आज नाश्ता तक नहीं किया, पहले वोट डालने आया हूं। वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिसे चाहो वोट दो, लेकिन ऐसा वोट दो जो तुम्हारे बच्चों का भविष्य बना सके। उन्होंने अंत में कहा कि बिहार में बदलाव तभी संभव है जब लोग अपने हक और भविष्य के लिए सोच-समझकर मतदान करें।

बदलाव की अपील


उन्होंने कहा कि बिहार में जब तक सरकार नहीं बदलेगी, तब तक असली विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने राज्य को अच्छे विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।खेसारी ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैंने आज नाश्ता तक नहीं किया, पहले वोट डालने आया हूँ। वोट देना हर नागरिक का कर्तव्य है। जिसे चाहो वोट दो, लेकिन ऐसा वोट दो जो तुम्हारे बच्चों का भविष्य बना सके।”

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जेल से बाहर आएंगे बाहुबली नेता अनंत सिंह, समर्थकों में जश्न का माहौल; कल मोकामा में करेंगे मंदिर में पूजा और रोडशो

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह आज...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵