back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अबू आजमी के बयान का नीतीश कुमार के MLC ने किया समर्थन, BJP भड़की, सदस्यता रद्द करने की मांग की

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों अबू आजमी के उस बयान पर हंगामा मचा हुआ है जिसमें उन्होंने औरंगजेब को महान बताया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अबू आजमी ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में मीडिया में बात करते हुए औरंगजेब को महान बताया था। उनके इस बयान की चर्चा केवल महाराष्ट्र तक सीमित न रहकर पूरे देश में हो रही है। INDIA ब्लॉक के साथी ही समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के इस बयान का विरोध कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे विधानसभा के उनके हमेशा के निंलबन की मांग कर रहे हैं। शिंदे गुट ने भी यही स्टैंड बरकरार रखा है। दिलचस्प ये है कि बीजेपी से साथी जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने अबू आजमी के बयान का समर्थन किया है। हालांकि अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से निलंबित कर दिया है। 

JDU विधायक ने अबू आजमी के बयान का समर्थन किया

अबू आजमी ने कहा था कि इतिहास को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिरों का निर्माण कराया था। उनके इस बयान पर जेडीयू के MLC खालिद अनवर ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब अच्छे नेता थे। इस मामले में इतिहासकारों ने अलग अलग राय दी है। बीजेपी नेताओं के अबू आजमी को पाकिस्तान भेजे जाने की मांग को भी खालिद अनवर ने खारिज कर कहा कि बीजेपी को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए।

BJP ने JDU से की कार्यवाई की मांग

जेडीयू MLC खालिद अनवर के इस बयान का बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है। बीजेपी ने कहा कि औरंगजेब का गौरव गान करने वालों को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जेडीयू नेताओं का ऐसा कहना गलत है। ऐसा बोलना सही नहीं है। वह गलत बोल रहे हैं। उन्होंने खालिद अनवर की सदस्यता रद्द करने की मांग भी की है। 

बता दें कि बिहार की सियासत में कब क्या हो जाए कुछ साफ नहीं कहा जा सकता। इस मुद्दे पर जेडीयू नेता का अलग मत बिहार NDA में खटपट का अंदेशा जता रहा है। हाल ही में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग की थी जिसका बीजेपी के दिलीप जायसवाल ने खंडन किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नई हलचल तेज! बंद कमरे में युवा विधायकों के साथ खास बैठक, जानिए क्या प्लान बना रहे हैं निशांत कुमार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है Nishant Kumar। Nitish Kumar के बेटे निशांत...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...