back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेजस्वी यादव के ‘हर हाथ रोजगार’ के बयान पर JDU का पलटवार, कहा- युवा उन पर भरोसा नहीं करेंगे, ये लोग…

तेजस्वी यादव के 'हर हाथ रोजगार' वाले बयान पर JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने जोरदार पटलवार किया है। JDU नेता ने आरजेडी और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों और यात्राओं में सक्रिय हैं। प्रदेश में सियासी दलों ने अपनी चुनावी रणनीति के चलते यात्राओं का दौर जारी है। इसी बीच, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार अधिकार यात्रा पर हैं और अपने दौरे के दौरान युवाओं से नौकरी और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर डिग्रीधारी हर युवा को नौकरी दी जाएगी। इस बयान पर JDU ने पलटवार किया है। शुक्रवार, 19 सितंबर 2025 को जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस पर प्रतिक्रिया दी और RJD पर तीखा हमला बोला।

घर के बचे सदस्‍यों को सशक्तिकरण करें- राजीव रंजन 

तेजस्‍वी यादव के ‘हर हाथ रोजगार’ देने वाले बयान पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “उन्हें यह कहना चाहिए कि अभी मुझे नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका मिला है। मेरे पिता सजायाफ्ता होते हुए भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, माता जी विधान परिषद में पार्टी की नेता हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी विभिन्न सदनों में हैं। ऐसी स्थिति में अब घर के बचे हुए सदस्यों का भी सशक्तिकरण कर दें।”

‘…तो नौजवान उन पर भरोसा नहीं करेंगे’

जेडीयू नेता ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा, “दरअसल, उनकी यात्रा परिवार सशक्तिकरण यात्रा में बदल गई है। उन्हें नौजवानों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। नौकरी के बदले जमीन मांगने वाले और चारा घोटाला करने वाले लोग जब बिहार को बदलाव के सपने दिखाएंगे, तो नौजवान उन पर भरोसा नहीं करेंगे।”

बता दें‍ कि, इससे पहले बीते गुरुवार (18 सितंबर, 2025) जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से एक AI वीडियो साझा कर तेजस्‍वी यादव की ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर हमला बोला। 

ट्वीट में लिखा गया, “जब बिहार के लोग अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटकते, बिजली-पानी और रोजगार के लिए पलायन करते थे, तभी की याद ताजा कर अब यह ‘अधिकार यात्रा’ निकली है। यह यात्रा घावों पर मरहम लगाने नहीं, बल्कि उन्हें कुरेदने का काम कर रही है।”

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵