back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस! CM बोले- ‘खाली अंड-बंड बोलती हैं’, राबड़ी ने कहा- BJP चला रही सरकार

बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई।

 नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर जमकर शब्दों के तीर चलाए।

राबड़ी देवी का आरोप – ‘सरकार निकम्मी, बीजेपी चला रही है’


राबड़ी देवी ने सदन में बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने बल पर सरकार नहीं चला रहे, बल्कि बीजेपी उनकी सरकार चला रही है। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार पर महिलाओं का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

नीतीश कुमार का पलटवार – ‘राजद शासन में महिलाओं के लिए कुछ नहीं हुआ’


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आरजेडी के शासन में महिलाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, “पहले लड़कियों को 5वीं के बाद पढ़ाई का मौका नहीं मिलता था। हमने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाईं, स्कूल में पोशाक योजना और साइकिल योजना लागू की।”

‘हमने हिंदू-मुस्लिम झगड़ा खत्म किया’ – नीतीश कुमार


नीतीश कुमार ने आगे कहा, “ई लोग कोई काम किए नहीं, खाली अंड-बंड बोलता है। हमने ही हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा खत्म किया और सभी समुदायों के लिए काम किया। राबड़ी देवी ने विधान परिषद से बाहर मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, “नीतीश कहते हैं कि 2005 से पहले कोई महिला कपड़ा नहीं पहनती थी, तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बताएं कि उनके घर की महिलाएं कैसे रहती थीं?” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की नाकामी के कारण बिहार में अपराध बढ़ रहा है।

 कांग्रेस के साथ धरने पर बैठीं राबड़ी देवी


राबड़ी देवी ने कांग्रेस के विधान पार्षदों के साथ मिलकर विधान परिषद के पोर्टिको में धरना दिया और सरकार से कई मुद्दों पर जवाब मांगा। बिहार की राजनीति में इस बहस के बाद सियासी गर्मी और तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि दोनों पक्ष आगे क्या रणनीति अपनाते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...