back to top
37.6 C
New Delhi
Sunday, June 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections: मनेर के लड्डू, गुलाब जामुन और महाभोज के साथ उत्‍सव की धूम, जानें कहां-कहां है जश्न की तैयारी

बिहार विधानसभा परिणाम से पहले मोकामा में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त हैं कि उनके आवास पर 50 हजार लोगों के लिए महाभोज की भव्य तैयारी जारी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। नतीजों को लेकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज है, जबकि आम लोगों के घरों में भी उत्सुकता की आग लगातार भड़क रही है आज।

दूध उबल रहा है, चाशनी तैयार हो रही है और रसोई में जोर-शोर से पूड़ियां बेलने व सब्जियां काटने का दौर जारी है। चुनावी नतीजों से पहले ही घरों में महाभोज की तैयारियाँ चरम पर हैं। जीत-हार की अनिश्चितता के बीच जश्न का माहौल पहले से ही गर्म है।

अनंत सिंह के आवास पर 56 भोग की तैयारी

बिहार के मोकामा में इस बार बाहुबलियों की सीधी टक्कर है। जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह और राजद प्रत्याशी वीणा सिंह मुकाबले में हैं। अनंत सिंह अपनी जीत को लेकर इतने आश्वस्त दिख रहे हैं कि उनके आवास पर महाभोज की तैयारियाँ जारी हैं, जहाँ उठती मीठी खुशबू जश्न के संकेत दे रही है।

अलग-अलग मिठाइयाँ बनाने में जुटे 48 हलवाई 

अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी चरम पर है। यहाँ 10 हजार लीटर सुधा दूध पहुंचा है और 48 हलवाई अलग-अलग मिठाइयाँ बनाने में जुटे हैं। दो लाख गुलाब जामुन तैयार हो रहे हैं। करीब 50 हजार लोगों के महाभोज के लिए बड़ा इंतज़ाम किया गया है।

500 किलो मनेर के लड्डू का ऑर्डर 

उधर बीजेपी खेमे में भी जीत को लेकर पूरा भरोसा दिख रहा है। कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियाँ तेज कर दी हैं और मिठाइयों की बहार छा गई है। जीत का माहौल बनाने के लिए 500 किलो मनेर के लड्डू का ऑर्डर दिया गया है, जिन्हें बांटने की तैयारी जारी है।

बिहार के मनेर के लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, परंपरा और स्वाद का अनोखा मिश्रण हैं। काजू, किशमिश, खरबूजे के बीज और चने के बारीक बेसन से बनी बूंदी को खास चाशनी में डुबोकर तैयार किए गए ये लड्डू मुंह में घुल जाने वाली अपनी अनोखी मिठास के लिए मशहूर हैं।

350 साल पुराना है मनेर के लड्डुओं का इतिहास 

मनेर के लड्डुओं का इतिहास 350 साल से अधिक पुराना माना जाता है। बताया जाता है कि मुगल बादशाह आलम की मनेर शरीफ यात्रा के दौरान उनके खानसामों ने यह लड्डू तैयार किए। बादशाह लौट गए, पर लड्डुओं का स्वाद यहीं बस गया। आज ये लड्डू मिट्टी की हांडी में पैक होकर दूर-दूर तक भेजे जाते हैं, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और भी बढ़ गई है।

इंदमनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार

लड्डू-रसगुल्ले की तैयारियों के साथ उम्मीदवार और कार्यकर्ता ईश्वर की शरण में भी पहुँच रहे हैं। मतगणना से ठीक पहले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अशोकधाम स्थित इंदमनेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर में आरती कर जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Beauty Tips: मेकअप लंबे समय तक टिकाना है तो अपनाएं ये 5 आसान और असरदार टिप्स

प्राइमर लगाकर करें सही शुरुआत अगर आप चाहती हैं कि...

Baby Names: परमिता नाम का मतलब – Paramita Name Meaning

Paramita Name Meaning – परमिता नाम का मतलब: Perfection...

Vastu Tips: घर में बरकत लाने के उपाय – अपनाएं ये आसान और प्रभावी वास्तु टिप्स

मोर पंख से बढ़ती है सकारात्मक ऊर्जा वास्तु शास्त्र में...

Beauty Tips: त्वचा को गोरा और साफ बनाने के 5 आसान उपाय, घर बैठे मिलेगा प्राकृतिक निखार

टमाटर का रस त्वचा को देता है प्राकृतिक निखार अगर...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵