back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार चुनाव से पहले EC ने जारी की नई गाइडलाइन, प्रत्‍याशियों की रंगीन फोटो और EVM पर सीरियल नंबर जरूरी

चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाताओं को भरपूर सुविधा देने के लिए EVM बैलेट पेपरों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जो बिहार विधानसभा चुनाव से लागू किए जाने है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। लेकिन आयोग ने चुनाव से पहले नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है, जो मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा नियमों से संबंधित है।

चुनाव आयोग बिहार में एक नए प्रयोग की शुरुआत कर रहा है। इसके तहत ईवीएम और बैलेट पेपर में अब उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी, जबकि इससे पहले फोटो ब्लैक एंड व्हाइट होती थी। इसका मकसद मतदाताओं के लिए पहचान आसान बनाना और चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाना है।

चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि अब ईवीएम के बैलेट पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन छापी जाएंगी। इस प्रयोग को पहले बिहार में लागू किया जाएगा और इसके सफल होने के बाद इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जाएगा।

मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर 

इन नए बदलाव के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई हिस्से को घेरेगा, जिससे मतदाता आसानी से पहचान कर सकेंगे। इसके अलावा, क्रम संख्या को भी पहले से अधिक प्रमुखता दी जाएगी। यह पहल चुनाव की पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

इस बदलावा को जल्‍द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा

बिहार से शुरू हो रहे ये नए बदलाव चुनाव प्रक्रिया को और अधिक लोकतांत्रिक, पारदर्शी और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। योजना है कि इसे जल्द ही पूरे भारत में लागू किया जाए, जिससे देशभर में चुनावों की विश्वसनीयता और गुणवत्ता दोनों बढ़ें।

लोकतंत्र जड़ों को मजबूत करने की दिशा में कदम 

चुनाव आयोग की यह पहल लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए मतदान को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में अहम साबित होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस नई प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। 

 

क्या होती है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन?

EVM एक ऐसी मशीन है जिससे चुनाव में वोट डाले जाते हैं। इसमें मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए सिर्फ एक बटन दबाता है, और वोट सीधे मशीन में रिकॉर्ड हो जाता है। पूरे भारत में सभी सीटों पर EVM का पहला इस्तेमाल 2004 के लोकसभा चुनाव में हुआ था। तब से आज भारत में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकाय के चुनावों में ईवीएम मशीन को इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...