back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती आधे घंटे में पोस्टल बैलेट के वोटों की होगी गिनती

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझान आने लगे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है, और शुरुआती रुझान आने लगे हैं। इस बार का चुनाव खास इसलिए भी है क्योंकि 1951 के बाद यह सबसे ज्यादा मतदान वाला चुनाव रहा।

रिकॉर्ड वोटिंग, महिलाओं ने दिखाया उत्साह

इस बार 67.13% वोटिंग हुई, जो पिछले विधानसभा चुनाव से 9.6% ज्यादा है। दिलचस्प बात यह रही कि महिलाओं ने पुरुषों से 8.15% ज्यादा मतदान किया, पुरुष वोटिंग प्रतिशत: 62.98% महिला वोटिंग प्रतिशत: 71.78% बिहार में 3.51 करोड़ महिला वोटर और 3.93 करोड़ पुरुष वोटर हैं। कुल मतदाता संख्या 7.45 करोड़ के करीब है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिलाओं की यह बढ़ी हुई भागीदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में जा सकती है, क्योंकि उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई योजनाएं लागू की हैं।

नीतीश कुमार का महिला वोट बैंक

चुनाव से ठीक पहले सितंबर में नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की थी, जिसके तहत महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। हालांकि, आचार संहिता लागू होने के बाद भी यह पैसा ट्रांसफर किया गया, जिस पर शिकायत भी हुई। लेकिन चुनाव आयोग ने इसे चलती हुई योजना बताकर हरी झंडी दे दी। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम महिलाओं के बीच नीतीश की पकड़ मजबूत कर गया, और यही वोट अब मतगणना में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

 दो चरणों में हुआ था मतदान

बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान हुआ था पहला चरण: 6 नवंबर दूसरा चरण: 11 नवंबर आज यानी 14 नवंबर को मतगणना जारी है, और दोपहर बाद तक पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। मंगलवार को मतदान खत्म होने के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल्स में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बढ़त दिखाई गई थी। एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो शामिल हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵