नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। पार्टियों के नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में दौरा और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। वही, शुक्रवार (06 जून, 2025) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि पिछड़ा-अति पिछड़ा की आबादी 90% हो गई है तो 50% आरक्षण का दायरा क्यों? जहां-जहां हमारी सरकार बनेगी 50% आरक्षण का दायरा तोड़ देंगे।
क्योंकि, राहुल गांधी लगातार पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्गो के आरक्षण के बारे में बयान देंते आए है। बिहार में चुनाव को लेकर उनका फोकस ज्यादातर इन पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्गो पर है। वे लगातार उन्हें लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाले बयान पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की प्रतिक्रिया आई है। तंज कसते हुए कहा, “जहां-जहां राहुल गांधी गए हैं, वहां-वहां कांग्रेस डूब गई है।”
बिहार भाजपा चीफ दिलीप जायसवाल ने शनिवार (07 जून, 2025) को मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी का दोहरा चरित्र पूरे देश की जनता का मालूम है। कांग्रेस ने काका कालेलकर की रिपोर्ट को 30 वर्षों तक छुपा कर रखा गया, जिसमें पिछड़ा-अतिपिछड़ा को आरक्षण और संवैधानिक दर्जा देना था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यह बताएं कि क्यों काका कालेलकर की रिपोर्ट को छुपाकर रखा गया था?
‘इनको इलेक्शन के समय ही पिछड़ा याद आता है, और…’
दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी ओर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग एयर कंडीशनर के नेता हैं। इलेक्शन के समय गरीब, दलित, पिछड़ा के बीच जाकर अंग्रेज की तरह डिवाइड एंड रूल समाज को बांटने का काम करते है। पिछड़ा-अतिपिछड़ा संवैधानिक का दर्जा तो बीजेपी ओर एनडीए सरकार ने दिया है। इसलिए इनके दिखाने के दांत कुछ और हैं खाने के दांत कुछ और हैं।
राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस डूब गई है
बीजेपी चीफ ने आगे कहा कि “राहुल गांधी जहां-जहां वह गए वहां कांग्रेस को डूबो दिए है। राहुल अंकल आएंगे कांग्रेस को डुबाएंगे। राहुल अंकल आए और कांग्रेस डूबा जाकर जांएगे।” उन्होंने कहा कि डूबना तय है… जब हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, ओर छत्तीसगढ़ सब जगह पर उन्होने कांग्रेस को डूबो दिया है, तो यह आदमी (राहुल गांधी) जहां-जहां जाएगा वहां कांग्रेस का डूबना तय है।
‘ये सब तेजस्वी यादव की समझ से बाहर है’
तेजस्वी यादव के सीएम नीतीश अपने विधायक-सांसद तक को नहीं पहचान पाते वाले बयान पर दिलीप जायसवाल ने कहा, “सीएम नीतीश कुमार पूरे बिहार को और ज्यादा विकसित बिहार बनाने का जो सपना पूरा करना है उस पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। डेढ़-डेढ़ घंटा हम लोगों की क्लास लेते हैं। ये सब तेजस्वी की समझ से बाहर है।




