back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM नीतीश ने मंच से BJP कैंडिडेट को पहनाई माला, तेजस्वी बोले- ‘गजब आदमी है भाई’, मचा सियासी बवाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंच कर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी प्रत्‍याशी रमा निषाद के समर्थन में सभा की। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।

नीतीश कुमार का मज़ाकिया अंदाज़


मुजफ्फरपुर में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। जब बीजेपी प्रत्याशी रमा निषाद मंच पर पहुंचीं, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाने की कोशिश की। 

इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने टोककर कहा कि “हाथ में दीजिए”। लेकिन नीतीश मुस्कुराते हुए बोले- “हाथ में कह रहा है, गजब आदमी है भाई” और रमा निषाद को माला पहना दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री पर तंज कस दिया।

सभा के दौरान नीतीश कुमार ने रमा निषाद के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की। उनके साथ मंच पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू नेता भी मौजूद थे। मीनापुर सीट से अजय कुशवाहा और कांटी सीट से अजीत कुमार जेडीयू के उम्मीदवार हैं। 

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अब गठबंधन में कौन किसे माला पहनाएगा, यह भी तय नहीं हो पा रहा है।

24 अक्टूबर से बिहार में पीएम मोदी की एंट्री


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने अपने चुनावी प्रचार को धार देने की तैयारी कर ली है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अक्टूबर से बिहार में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे अपने अभियान का आगाज़ समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के गांव से करेंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभाएं करने का कार्यक्रम तय है।

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...