back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhabi Ji Ghar Par Hain के विभूति नारायण ने दिया हेल्थ अपडेट, अचानक सेट पर हो गए थे बेहोश

फेमस टीवी शो भाबी जी घर पर है के विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख और इस शो के राइटर से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फेमस टीवी शो भाबीजी घर पर हैं के सेट से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है, लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे शो के राइटर मनोज संतोषी के निधन की खबर आई और ठीक इसके बाद ही, अब सीरियल में विभूति के किरदार में काम करने वाले आसिफ शेख की हेल्थ अपडेट सामने आई है। देहरादून में शूटिंग के दौरान अचानक आसिफ शेख बेहोश हो गए थे। अब उन्होंने खुद अपनी हेल्थ अपडेट साझा की है। साथ ही ये भी बताया कि वह सेट पर कब तक वापस आ पाऐगें। 

आसिफ शेख हेल्थ अपडेट

शो भाबीजी घर पर है टीवी सीरियल में विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभा रहे आसिफ शेख ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया, मैं देहरादून में शो की शूटिंग कर रहा था। इस दौरान अचानक मेरे पैर सुन्न हो गए हैं। इसके बाद साइटिका के दर्द से मेरी हालत ज्यादा खराब कर दी। और उस दौरान मैं बेहोश हो गया और मुझे व्हीलचेयर पर मुंबई लाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मुझे पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने की सलाह दी है। फिलहाल, उनका मुंबई में इलाज चल रहा है। उन्होनें बताया अभी वे एक सप्ताह और आराम करेगें। उसके बाद ही डॉक्टरों की सलाह लेने के बाद वापस सेट पर वापसी करेंगे।

राइटर मनोज संतोषी का निधन

लंबे समय से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इस शो के राइटर मनोज संतोषी का 49 की उम्र में निधन हो गया है। उनका सिकंदराबाद के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। और इस इलाज के दौरान ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। फिलहाल, मनोज संतोषी का अंतिम संस्कार उनके घर बुलंदशहर के रामघाट पर किया जाएगा। बता दें कि मनोज ने भाबीजी घर पर है, एफआईआर, और हप्पू जी की उलटन पलटन, जैसें कई सीरियलों को लिखा था। साथ ही वे एक एक्टर भी थे और उन्होंने एक,दो सीरियल में काम भी किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...