back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निकाय चुनाव में BJP की धूम! दमन, दीव, दादर और नगर हवेली में भारी बहुमत से विजय, कांग्रेस ने लगाए आरोप

केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी प्रमुख निकायों में भारी बहुमत हासिल किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक फिर परचम लहरा दिया है। स्‍थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। हाल ही में दमन, दीव और दादरा एवं नगर हवेली में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी प्रमुख स्थानीय निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है, जिससे पार्टी की स्थानीय स्तर पर पकड़ और मजबूत हुई है।

दमन में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन 

दमन में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। दमन जिला पंचायत की 16 में से 15 सीटें, नगर परिषद की 15 में से 14 सीटें और सरपंच के 16 में से 15 पद भाजपा ने अपने नाम किए, जिससे पार्टी ने स्थानीय स्तर पर पूर्ण बहुमत और क्लीन स्वीप हासिल किया।

दाव और दादरा एवं नगर हवेली में दबदबा कायम 

दीव जिले में भाजपा ने जिला पंचायत की सभी 8 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं दादरा एवं नगर हवेली जिले में पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जिला पंचायत की 26 में से 24 सीटें और नगर परिषद की सभी 15 सीटें अपने नाम कीं। इस तरह पार्टी ने तीनों केंद्रशासित प्रदेशों में स्थानीय निकाय चुनावों में स्पष्ट बहुमत और प्रभुत्व दिखाया।

कांग्रेस ने लगाया था धांधली का आरोप

स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत से पहले कांग्रेस ने दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में चुनाव परिणामों पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि भाजपा ने गलत तरीकों से जीत हासिल की है।

दरअसल, बीजेपी ने कुल 122 सीटों में से 91 सीटें यानी करीब 75% सीटें बिना किसी विरोध के जीत लीं, क्योंकि इन सीटों पर उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार ही नहीं खड़ा था।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी के दबाव में उनके उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म खारिज कर दिए गए। इसके विरोध में कांग्रेस ने नामांकन फॉर्म रद्द किए जाने के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...