नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए BJP ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। मंगलवार 14 अक्टूबर को जारी इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस बार पार्टी ने कई पुराने चेहरों का टिकट काटते हुए नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को कुल 101 सीटें मिली हैं। शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जल्द ही दूसरी लिस्ट में घोषित किए जाएंगे।
नंद किशोर यादव और रामसूरत राय का कटा टिकट
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है 7 बार के विधायक और पटना साहिब से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव, जिनका टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह अब रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया गया है। वहीं, औराई से रामसूरत राय और रीगा से मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट भी काटा गया है।
कुछ प्रमुख उम्मीदवारों के नाम
बेतिया- रेणु देवी
तारापुर – सम्राट चौधरी
दानापुर- रामकृपाल यादव
बांकीपुर- नितिन नबीन
सीवान – मंगल पांडेय
लखीसराय – विजय सिन्हा
बिस्फी -हरिभूषण ठाकुर बचौल
मंगल पांडेय को सिवान से टिकट
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और एमएलसी मंगल पांडेय को इस बार सिवान सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, जेडीयू के पूर्व सांसद सुनील पिंटू की बीजेपी में घर वापसी हुई है और उन्हें सीतामढ़ी से उम्मीदवार बनाया गया है। उपेंद्र कुशवाहा की सीट पर अरुण प्रसाद को मिला मौका खजौली सीट से अरुण प्रसाद को टिकट मिला है। पहले यह सीट उपेंद्र कुशवाहा के खाते में जाने की चर्चा थी, लेकिन बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को ही मैदान में उतारने का फैसला किया है,टिकट कटने के बाद नंद किशोर यादव ने कहा, “मैं पार्टी के निर्णय के साथ हूं। बीजेपी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है। पटना साहिब की जनता ने मुझे सात बार आशीर्वाद दिया, इसके लिए आभारी हूं। बीजेपी की पहली लिस्ट से साफ है कि पार्टी इस बार युवाओं और नए चेहरों पर दांव लगा रही है। पुराने नेताओं को सम्मान देते हुए संगठन ने बदलाव का संकेत दिया है। अब सबकी नजरें दूसरी लिस्ट पर हैं, जिसमें बाकी सीटों के उम्मीदवारों का ऐलान होगा।




