back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP नेता अमित मालवीय ने पवन खेड़ा पर दो वोटर ID रखने का लगाया आरोप, EC से की जांच की मांग

बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर तीखा हमला बोला है। उन्‍होंने पवन खेड़ा पर दो EPIC नंबर रखने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से इसकी जांच करने की मांग की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग तेज होती दिख कर है। बीते दिन महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा का पटना में समापन हुआ है। पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार बीजेपी को वोट चोरी के मुद्दे पर आक्रमक है। 

बिहार चुनावी माहौल के बीच बीजेपी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने चुनाव आयोग से इसकी जांच कराने की मांग की और सवाल उठाया कि क्या खेड़ा ने एक से अधिक बार मतदान किया है।

बीजेपी का आरोप, पवन खेड़ा के पास दो वोटर आईडी


भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, जो गांधी परिवार से अपनी नजदीकी जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते, उनके पास दो EPIC नंबर हैं। पहला पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा और दूसरा नई दिल्ली में दर्ज है।”

चुनाव आयोग जांच करें- अमित मालवीय


बीजेपी नेता ने कहा, “अब चुनाव आयोग को यह जांच करनी चाहिए कि आखिर पवन खेड़ा के पास दो EPIC नंबर कैसे हैं। क्या उन्होंने कई बार वोट भी किया? अगर ऐसा है तो यह चुनावी कानूनों का साफ उल्लंघन है।”

मालवीय ने कहा, “पवन खेड़ा वोटर्स को गुमराह करने, असहमति पैदा करने और भारत की मजबूत चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने के लिए बिहार में दुर्भावनापूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।”


कांग्रेस ही असली वोट चोर- मालवीय


मालवीय ने आगे कहा कि, “सच यह है कि कांग्रेस ही असली वोट चोर है। उन्होंने अवैध घुसपैठियों और गैर-भारतीयों को वैधता देकर हमारी चुनावी व्यवस्था को कमजोर किया और जनादेश चुराया।”

जल्‍द ही दिखाएंगे हाइड्रोजन बम- राहुल गांधी


बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोगों ने हमें काले झंडे दिखाए। मैं उनसे कहना चाहता हूं, ध्यान से सुनो। क्या आपने परमाणु बम से बड़ी किसी चीज के बारे में सुना है? उससे बड़ा होता है हाइड्रोजन बम।”

उन्होंने कहा, “महादेवपुरा में हमने एक परमाणु बम दिखाया था। बीजेपी के लोगों, तैयार रहो, एक हाइड्रोजन बम आ रहा है। लोग बहुत जल्द बीजेपी की वोट चोरी की असलियत जानने वाले हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵