back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Elections 2025: बिहार में तीसरे मोर्चे का उदय! कई दलों ने मिलाया हाथ, बदले चुनावी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्‍य की राजनीति जोरों पर है। वही, बिहार की सियासत में अब तीसरे गठबंधन का ऐलान हो चुका है। यह गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम से बनाया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में तीसरे मोर्चे की एंट्री हो गई है। राज्‍य के विधानसभा चुनाव में दो ही गठबंधन एक एनडीए और दूसरी महागठबंधन चुनावी मैदान था लेकिन AIMIM को महागठबंधन में जगह न मिलने पर असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी से गठबंधन कर नया तीसरा मोर्चा बना लिया है। यह गठबंधन राज्य में एक नई राजनीतिक धुरी के रूप में उभरने की तैयारी में है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए गठित तीसरे मोर्चे को ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) नाम दिया गया है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को किशनगंज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने और प्रदेश में वैकल्पिक सेक्युलर राजनीति को मजबूत करने के लिए AIMIM ने आजाद समाज पार्टी और अपनी जनता पार्टी के साथ यह गठबंधन किया है।

कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि, ग्रैंड डेमोक्रेटिक अलायंस (GDA) के तहत सीटों का बंटवारा तय हो गया है। गठबंधन में AIMIM 35 सीटों, आजाद समाज पार्टी 25 सीटों और स्वामी प्रसाद मौर्य की अपनी जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ईमान ने कहा, “हमारी लड़ाई सिर्फ सत्ता की नहीं, बल्कि देश में इंसाफ और समानता कायम करने की है। तीनों पार्टियां पूरी मजबूती से मैदान में उतरेंगी।”

GDA गठबंधन के उम्मीदवारों का ऐलान कब?

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बताया कि, GDA गठबंधन के सभी घटक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, और उनकी घोषणा कल देर शाम तक कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के एजेंडे पर चुनाव लड़ेंगे। 

इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद, प्रदेश सचिव विक्रम कुमार, जिला अध्यक्ष वसीम अकरम खान, प्रदेश प्रवक्ता आदिल हसन, नसीम अख्तर, इशहाक आलम समेत कई नेता मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...