back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election 2025:पहले चरण की वोटिंग जारी, राघोपुर से मोकामा तक हाई-प्रोफाइल चेहरों की सियासी किस्मत दांव पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। करीब 3.75 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। करीब 3.75 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें पुरुष, महिलाएं और थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं। राज्यभर में 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

राघोपुर: तेजस्वी यादव की साख दांव पर

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली सीट राघोपुर है। यहां से महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से है। यह सीट लालू परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है, और यहां का जातीय समीकरण इस बार भी बड़ा फैक्टर है।

मोकामा: तारापुर सीट भी चर्चा में

मोकामा सीट इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। दुलारचंद यादव हत्याकांड के बाद यह सीट सियासत का केंद्र बन गई है। यहां पूर्व विधायक अनंत सिंह और आरजेडी की वीणा देवी के बीच कड़ा मुकाबला है। मोकामा में वोटरों के बीच भावनात्मक माहौल देखा जा रहा है। तारापुर सीट भी बेहद अहम मानी जा रही है। यहां उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी BJP और आरजेडी के अरुण कुमार के बीच सीधा मुकाबला है। यह सीट हमेशा से राजनीतिक रूप से सक्रिय और प्रभावशाली रही है। महुआ सीट पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां तेज प्रताप यादव, मुकेश कुमार रोशन JDU और संजय सिंह (लोजपा) के बीच त्रिकोणीय टक्कर है। तेज प्रताप अपनी राजनीतिक जमीन दोबारा मजबूत करने की कोशिश में हैं।

अलीनगर: मैथिली ठाकुर का नया राजनीतिक सफर

अलीनगर सीट पर इस बार सबकी निगाहें टिकी हैं। भाजपा ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाकर नया दांव खेला है। उनका सामना आरजेडी के विनोद मिश्रा से है। यह सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां नए और युवा चेहरे राजनीति में कदम रख रहे हैं। पहले चरण में बिहार की सियासत में बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। राघोपुर, मोकामा, तारापुर, महुआ और अलीनगर जैसी सीटें तय करेंगी कि जनता किसे अपना नेता चुनती है और किसकी रणनीति रंग लाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...