नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मतगणना के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, एग्जिट पोल, महिलाओं के वोट और युवाओं के रुझान पर सवाल उठाते हुए पार्टी की रणनीति और नीतियों पर तीखी टिप्पणी की।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दावा किया है कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और अधिकांश वोट इंडिया गठबंधन के पक्ष में गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि महागठबंधन जीतेगा।
”झूठ के सहारे कभी सरकार नहीं बनती”
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, पार्टी बिना चोरी, धनकुबेरों और झूठ के सहारे कभी सरकार नहीं बना पाती। उन्होंने मतगणना से पहले ही पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी का उद्देश्य नीतीश कुमार की सरकार को रोककर अपनी सत्ता स्थापित करना था। उन्होंने कहा, “9 सीटों पर हमें हरा दिया गया। हरियाणा में क्या हुआ, आप जानते हैं—300 पार करने का दावा सभी चैनलों ने दिखाया था।”
सांसद पप्पू यादव ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे अक्सर “चोरी का माध्यम” बनाने की कोशिश की जाती है और जनता की सही राय को तोड़ा-मरोड़ा जाता है।
एग्जिट पोल पर कसा तंज
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और कुछ मीडिया चैनलों पर निशाना साधते हुए कहा कि “400 पार” और “300 पार” की बातें दिखाने के बावजूद परिणाम कुछ और निकले। उन्होंने एग्जिट पोल को “चोरी का माध्यम” बताया और आरोप लगाया कि महिलाओं के नाम पर भी राजनीति और भ्रम फैलाया जा रहा है।
‘बीजेपी के दावों पर तीखा प्रहार’
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिलाओं के वोट को लेकर बीजेपी के दावों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बहाने वोटिंग में धोखाधड़ी की कोशिश हो रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी और जीविका कार्यकर्ताओं की मजबूरियों का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि कई महिलाएं बीजेपी के खिलाफ थीं।
‘इस बार सब INDIA गठबंधन के साथ’
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मुस्लिम, यादव, सरमा, ततवा, गोरी, निषाद, मल्लिका समेत सभी समुदायों की महिलाएं इस बार इंडिया गठबंधन के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग हर सामाजिक समूह ने NDA के खिलाफ वोटिंग की है और राम समाज में भी इसका असर देखा गया।
‘राज्य के युवा बदलाव के मूड में’
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि युवा वर्ग सबसे ज्यादा बदलाव के पक्ष में था। उन्होंने बताया कि लगभग 78-79% युवा बदलाव चाहते थे, चाहे वह बीपीएससी, एसएससी या अत्यंत पिछड़ी जातियों से हों। उन्होंने कहा कि असली चुनावी तस्वीर मतगणना वाले दिन ही साफ हो जाएगी।




