back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Election Result 2025: दुलारचंद यादव हत्याकांड ने बदला चुनावी माहौल? जानें मोकामा सीट पर क्या चल रहा है?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। 243 सीटों की गिनती जारी है और पूरे राज्य में सियासी हलचल तेज है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। 243 सीटों की गिनती जारी है और पूरे राज्य में सियासी हलचल तेज है। इन सबके बीच मोकामा सीट सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां सिर्फ वोट नहीं, बल्कि साख, वर्चस्व और प्रभाव की भी लड़ाई मानी जा रही है।

रुझानों में अनंत कुमार सिंह आगे

रुझानों के मुताबिक, बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। हालांकि वे फिलहाल दुलारचंद यादव हत्या केस में जेल में बंद हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके समर्थक बड़े उत्साह के साथ जीत का दावा कर रहे हैं।

कौन-कौन मैदान में?

मोकामा में इस बार मुकाबला तीन प्रमुख चेहरों के बीच है, अनंत कुमार सिंह वीणा देवी (आरजेडी) पीयूष प्रियदर्शी (जन सुराज) लेकिन असली टक्कर अनंत सिंह बनाम वीणा देवी के रूप में ही देखी जा रही है।अनंत सिंह के घर सजी दीपमालाएं, समर्थकों की भीड़ हालांकि अनंत सिंह जेल में हैं, लेकिन उनके घर का माहौल बिल्कुल चुनावी जश्न जैसा है। समर्थक रात से ही जुटने लगे सभी टीवी और मोबाइल पर रुझानों पर नजर जमाए हुए हैं अनंत सिंह के नजदीकी कहते हैं। लोगों का प्यार नेता जी के साथ है, जीत तय है।” वीणा देवी के घर पर जश्न की तैयारी लिट्टी-चोखा से रसगुल्ला तक दूसरी ओर, वीणा देवी के घर भी बड़े स्तर पर जश्न की तैयारियां चल रही हैं। लिट्टी-चोखा, रसगुल्ला और कई तरह के व्यंजन बनाए जा रहे हैं परिवार का दावा है कि वे आराम से बढ़त बनाए रखेंगी और नतीजे उनके पक्ष में जाएंगे।

दुलारचंद यादव मर्डर केस ने पलट दिया माहौल?

यह सीट 30 अक्टूबर की घटना के बाद और ज्यादा सुर्खियों में आ गई। प्रचार के दौरान बसावन चक गांव में झड़प हुई, जिसमें दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले में नाम आने के बाद अनंत सिंह जेल भेज दिए गए। वीणा देवी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया अनंत समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं नतीजे तय करेंगे मोकामा की दिशाचुनावी उत्साह चरम पर है। दोनों कैंप अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵