back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Assembly Budget Session: पहले दिन माले विधायकों का प्रदर्शन, हाथों में हथकड़ी बांधकर पहुंचे विधानसभा

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यह बजट सत्र काफी हंगामेदार रहेगा।

हथकड़ी पहनकर प्रदर्शन करते पहुंचे माले विधायक

बजट सत्र के पहले दिन भाकपा (माले) के विधायकों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। वे हाथों में हथकड़ी बांधकर सदन पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। माले विधायकों ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के कथित अपमानजनक व्यवहार का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत के स्वाभिमान से खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।

सदन में बीजेपी बनाम माले, स्पीकर ने कराया शांत

सदन में जैसे ही माले विधायक हाथों में जंजीर बांधकर पहुंचे, बीजेपी विधायकों ने उन्हें बेऊर जेल जाने की सलाह दे दी। इस पर सदन में माहौल गरम हो गया और हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने बीजेपी विधायकों को शांत कराया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 62वें निर्वाण दिवस पर महाप्रयाण घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

[EMBED]

3 मार्च को पेश होगा बिहार सरकार का आखिरी बजट

बिहार सरकार का बजट 3 मार्च को पेश किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी यह बजट पेश करेंगे। चूंकि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह नीतीश सरकार का आखिरी बजट होगा। माना जा रहा है कि सरकार इस बजट में चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोकलुभावन घोषणाएं कर सकती है। बजट सत्र पूरे एक महीने तक चलेगा। पहले ही दिन जिस तरह का हंगामा हुआ, उसे देखते हुए आगे भी तीखी बहस और राजनीतिक तनातनी की संभावना जताई जा रही है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सरकार भी अपने फैसलों को मजबूती से पेश करने की रणनीति बना रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵