back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी पर लालू-तेजस्वी का हमला, एक ने “मौसम की चेतावनी” दी, तो दूसरे ने मांगा 20 साल का हिसाब

पीएम मोदी के सीवान दौरे के तुरंत बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने उनपर जोरदार हमला बोला है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और विरोधियों पर भी तीखा वार किया। उनके निशाने पर खासकर लालू यादव, तेजस्वी यादव और कांग्रेस पार्टी रही। पीएम मोदी के सीवान से प्रस्थान करते ही लालू और तेजस्वी यादव ने भी मिलकर जोरदार पलटवार किया।

असल में, इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए केंद्र के शीर्ष नेताओं के लगातार दौरे शुरू हो गए हैं। चुनावी माहौल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी एक के बाद एक बिहार की यात्रा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बिहार चुनाव की कमान खुद संभाल ली है और पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने पांचवें बिहार दौरे के तहत सीवान में करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। साथ ही आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लालू यादव, तेजस्वी और राहुल गांधी इस भाषण में विशेष रूप से निशाने पर रहे। पीएम मोदी के जाते ही आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मिलकर तीखा हमला बोला।

लालू ने मौसम के बहाने पीएम मोदी पर कसा तंज

लालू यादव ने मौसम के बहाने पीएम मोदी पर व्यंग्य करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक AI आधारित वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। लालू यादव ने लिखा “बिहार हित में मौसम की चेतावनी – आज राज्य में झूठ, जुमलों और भ्रम की भारी वर्षा हो रही है। गरज के साथ झूठे लुभावने वादों के ओले भी गिर रहे हैं, सतर्क रहें।”

तेजस्वी यादव ने मांगा 20 वर्षों का लेखा-जोखा 

तेजस्वी यादव ने भी ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री से बीते 20 वर्षों का लेखा-जोखा मांगा। उन्होंने एक पोस्टर साझा किया जिसमें पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा था “बिहार की चुनावी यात्रा में जवाब दीजिए मोदी जी! 20 वर्षों का पूरा हिसाब दीजिए मोदी जी!” पोस्टर शेयर करते हुए तेजस्वी ने लिखा, “सर जी, कृपया झूठ न बोलिए, 20 साल का हिसाब दीजिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵