नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में इस बार शानदार कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं, जो दर्शकों का खूब खूब एंटरटेन कर रहे हैं। यह शो धीरे-धीरे अपने फिनाले की और बढ़ रहा है। ऐसे में इस सीजन का विनर कौन होगा इसको लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। वहीं शो की विनर ट्रॉफी के लिए दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट को दावेदार माना जा रहा है। जानिए वो कंटेस्टेंट कौन हैं?
विवियन-रजत के बीच कड़ा मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो शो की विनर ट्रॉफी के लिए दो सबसे मजबूत कंटेस्टेंट विवियन डीसेना और रजत दलाल हैं। कहा जा रहा है कि विवियन-रजत के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं वायरल हो रही खबरों के अनुसार विविनय को विनर बताया जा रहा है। हालांकि असली विनर का फैसला फिनाले पर ही पता चलेगा। इस सीजन का फिनाले 19 जनवरी को होने की संभावना जताई गई है।
इस बार इस शो में टीवी जगत के फेमस एक्टर विवियन डीसेना, करण वीर मेहरा, ईशा और एलिस जैसे एक्टर्स शामिल हुए हैं। वहीं इस शो में चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा ने अपनी हरकतों से खूब लाइमलाइट लूटी है।
कौन बनेगा बिग बॉस 18 का विनर?
हाल ही में Ormax Media की रेटिंग सामने आई है। इसमें शो में शामिल टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम हैं। इसकी रेटिंग के अनुसार रजत दलाल नंबर वन पर बने हुए हैं। यह रेटिंग 28 दिसंबर से 3 जनवरी के बीच की है। टॉप 5 की लिस्ट में रजत दलाल नंबर वन पर, दूसरे नंबर पर विवियन डीसेना, तीसरे पर करवणीर मेहरा, चौथे नंबर पर शिल्पा शिरोडकर और पांचवे नंबर पर चाहत पांडे हैं।
शो का विजेता कौन होगा इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं रजत दलाल के नंबर वन पर बने रहने और फैंस के मिल रहे प्यार से लग रहा है कि फैंस उन्हें विनर बनते देखना चाहते हैं। बिग बॉस 18 के घर में फिलहाल करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और विवियन डीसेना ही बचे हैं।





