नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 का सफर अब जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो में एक्शन और ड्रामा बढ़ता जा रहा है। वहीं, अरमान मलिक शो के नए कैप्टन बन गए है। इसके साथ ही शो की फिनाले डेट से भी अब पर्दा उठ गया है। और सोशल मीडिया पर टॉप 3 फाइनलिस्ट की काफी चर्चा हो रही हैं। इसके साथ बिग बॉस ने अपना खेल खेलते हुए इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया में भी कई बदलाव किए।
बिग बॉस OTT 3 का ग्रैंड फिनाले
बिग बॉस ओटीटी 3 की शुरुआत से ही काफी कुछ देखने को मिला। इस दौरान बिग बॉस के घर में मिड-वीक एविक्शन भी हुआ और लगातार हर हफ्ते शो से कंटेस्टेंट बाहर हो रहे हैं। वहीं, अब ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर एख बड़ा अपडेट सामने आया है। बिग बॉस खबरी पेज के अनुसार की बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 4 अगस्त 2024 को होने वाला है। दरअसल ये भी रिपोर्ट मिली कि शो को पर एक हफ्ते का एक्सटेंशन मिल रहा है और इसलिए फिनाले 4 अगस्त को होगा। वहीं, बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर को 25 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि इसे लेकरअभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनलिस्ट
बिग बॉस ओटीटी 3 की फिलाने डेट सामने आने के बाद अब टॉप 3 फाइनलिस्ट से जुड़ी अपडेट भी सामने आई है। ‘द खबरी’ के ट्वीट के अनुसार जो 3 सदस्यों के नाम सामने आए वो इस प्रकार हैं, सना मकबूल, रणवीर शौरी और अरमान मलिक के नाम हैं। ‘द खबरी’ एक ऐसा पेज हैं जिसमें बिग बॉस से जुड़ी हर एक खबर का पता लग जाता है। हालांकि, अभी तक इन नामों की पुष्टि पूरी तरह से नहीं हुई है। इसके साथ ही बता दे अब अरमान मलिक शो के नए कैप्टन बन गए है। अब देखना होगा की उनका घर में कैसा राज चलता हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





