नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 अपने दूसरे वीकेंड के वार पर पहुंच गया है जिसका पहला एपिसोड आ चुका है। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने अमाल मलिक, गौरव एवेज दरबार, नगमा, फरहाना और निहाल की क्लास लगाई। उनको काफी चीज समझाया गया इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक बजाज का भी सपोर्ट किया। वहीं घर में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनाकर शहनाज गिल के भाई शाहबाज आ चुके हैं।
शहनाज गिल का भाई बना वाइल्ड कार्ड सदस्य
बिग बॉस 19 के दूसरे दिन के वीकेंड के वार पर काफी हंगामा देखने को मिला सलमान खान घर वालों के साथ खूब मस्ती मजाक करते हुए नजर आए तो वहीं घर में मुनव्वर फारूकी को भी देखा गया। इसके साथ ही शहनाज गिल नजर आईं।सलमान खान ने शहनाज गिल का जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया. वो कहते दिखे कि- अरे इंडिया की शहनाज गिल।आते ही एक्ट्रेस ने सलमान खान को गले लगाया। इसके बाद दिखाया जाता है कि शहनाज गिल सलमान खान से कहती है कि जो सपना है वह सच कर दीजिए।हालांकि, बाद में सलमान खान हंसने लगे।इस दौरान शो में एक वाइल्ड कार्ड की एंट्री करवाई गई है। और शहनाज गिल के भाई शाहबाज घर में एंट्री कर गए हैं।
मृदुल तिवारी और शाहबाज के बीच हुआ था कॉम्पिटिशन
आपको बता दें कि शो की शुरुआत में ही शाहबाज बिग बॉस के घर में जाने वाले थे लेकिन वोट के रुकावट के कारण उन्हें घर में एंट्री नहीं मिल सकी थी। दरअसल बिग बॉस 19 के शुरुआत में ही मृदुल तिवारी और शाहबाज घर के पहले कंटेस्टेंट्स के रूप मे चुने गए थे दोनों के बीच वोटिंग रखी गई थी जिसे जनता को चुना था और बताना था कि इन दोनों में से घर में कौन जाएगा। दोनों बिग बॉस के प्रीमियर के दिन सेट पर भी नजर आए थे लेकिन शाहबाज बिग बॉस के अंदर नहीं जा सके क्योंकि उन्हें वोटिंग उतनी नहीं मिली थी जितनी मृदुल तिवारी को मिली थी। हालांकि अगर आज शाहबाज घर में जाते हैं तो उनका गेम कैसा होगा यह देखना काफी दिलचस्प होगा।
कोई नहीं हुआ घर से बेघर
वीकेंड के वॉलपेपर सलमान खान ने सभी घर वालों को से करते हुए बताया कि आज इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं होगा। नॉमिनेट सदस्यों की बात करें तो अमाल मलिक, कुनिका तान्या मित्तल, एवेज दरबार और मृदुल तिवारी शामिल थे। लेकिन आप कोई बेघर नहीं हो रहा है तो वहीं या देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले इस वीकेंड पर कौन-कौन से सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं।




