नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद से ही फैंस बिग बॉस 18 का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि ओटीटी 3 में सलमान खान की जगह अनिल कपूर ने शो होस्ट किया जिसके कारण फैंस ने सलमान खान को काफी मिस किया। लेकिन अब बिग बॉस 18 से जुड़ी कई अपडेट सामने आने लगी है जिसमें शो की डेट से लेकर कंटेस्टेंट्स के नाम तक भी शामिल हैं। वहीं, शो से इस बार शो में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली के शामिल होने की भी खबरें आ रही है। जिसके बाद सीजन 18 को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं।
शो में नजर आएंगी सोमी अली
बिग बॉस सीजन 18 लिए सोमी अली का नाम सामने आ रह है जिससें सब थोड़ा हैरान हैं। दरअसल सोमी अली को लेकर कहा जाता है कि वो सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। 90 के दशक में सलमान खान, सोमी अली को डेट कर रहे थे। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग आठ साल तक डेट किया था। हालांकि उन्होंने ‘बुलंद’ फिल्म में भी साथ काम किया, लेकिन यह कभी रिलीज़ नहीं हुई। इसके साथ ही सोमी ने कई बार सलमान के खिलाफ कई बातें भी की हैं और उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
ये थी ब्रेकअप की वजह
सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला कि सोमी अली ने सलमान खान से ब्रेकअप की वजह की वजह ऐश्वर्या राय को बताया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सिर्फ सलमान के लिए भारत आई थीं। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ देखी थी और सलमान खान से शादी करना चाहती थीं। लेकिन सोमी का ये सपना पूरा नहीं हो पाया, जिसके बाद वो भारत छोड़कर चली गईं। अब उनका नाम बिग बॉस 18 के लिए सामने आ रहा हैं। ऐसे में उनके नाम पर यकीन कर पाना यूजर्स के लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है ।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




