back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सना मकबूल के Bigg Boss OTT 3 जीतने पर रणवीर शौरी ने की टिप्पणी बोले – जिसकी ज्‍यादा फॉलोइंग

बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल बन गई हैं। इसके बाद बाकी के कंटेस्टेंट्स ने भी मीडिया से बातचीत की जिसके दौरान रणवीर शौरी ने अपनी प्रतिक्रिया शेयर किया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले 2 अगस्त शुक्रवार को हुआ इसके बाद फैंस को उनका विनर भी मिल गया। ओटीटी सीजन 3 की विनर कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल बनीं। उन्होंने रणवीर शौरी और नेजी को हराकर ट्रॉफी और 25 लाख रुपये जीता। इसके साथ ही ग्रैंड फिनाले में सना मकबूल और रैपर नेजी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि शो के शुरुआत से ही सना और रणवीर शौरी के बीच टक्कर देखने को मिल रही थी। वहीं,अब रणवीर शौरी के घर से बाहर आने के बाद उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है। 

सना के जीत पर रणवीर शौरी का बयान 


बिग बॉस ओटीटी 3 के फिनाले में काफी कुछ देखने को मिला। कई सदस्यों के परपॉर्मेन्स भी हुए जिसमें सना, रणवीर, साई केतन, शिवानी, विशाल, कटारिया और नैजी का भी डांस देखने को मिला।वहीं, अब सना की जीत पर रणवीर शौरी ने कुछ चौंकाने वाले कमेंट्स किए जो काफी वायरल है। बाहर निकलने के बाद  उन्होंने मीडिया से कहा, अगर सिर्फ सोशल मीडिया फॉलोइंग के आधार पर शो में रहेंगे, तो उससे अच्छा ये है कि जिसकी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोइंग है उसको सीधा ट्रॉफी दे दो।अगर कंटेस्टेंट्स को उनके सोशल मीडिया फॉलोइंग के आधार पर बिग बॉस के घर में बनाए रखा जाता है, तो मेकर्स को कॉम्पटिशन को दरकिनार करते हुए, सबसे अधिक फॉलोअर्स वाले को ट्रॉफी दे देनी चाहिए। 

रणवीर शौरी ने मिडिया को दिया जवाब 


सना के जीतने के बाद रणवीर का रूप पूरा बदला-बदला नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा हैं कि एक्टर अपनी हार को बर्दाश नहीं कर पा रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए वो बदतमीजी से बात कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो गया, जिसमें वो मीडिया से बदतमीजी से बात कर रहे हैं और कुछ का तो जवाब भी नहीं दिया। जिसके ये अंदाजा लगया जा रहा कि वो सना के जीत से बिलकुल भी खुश नहीं हैं।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...