back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जीत कर आना शेर खान…’ अमाल मलिक की बिग बॉस 19 में एंट्री पर भाई अरमान का आया रिएक्‍शन

इस शो में एंटरटनेमेंट के 16 अलग-अलग कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। जिसमें एक नाम सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का भी हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टेलीविजन का सबसे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 19 का आगाज हो चुका है। टीवी लवर्स के लिए यह शो काफी फेमस है। इस शो में एंटरटनेमेंट के 16 अलग-अलग कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी। जिसमें एक नाम सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक का भी हैं। अमाल मलिक भी अब बिग बॉस शो के हिस्‍सा होंगे। 

क्या वह अपने भाई के इस फैसले को सपोर्ट करते हैं? अमान मलिक के उनके फैसले को लेकर उनके भाई अरमान मलिक का रिएक्शन सामने आया है। अरमान ने ट्विटर यानी X पोस्ट के जरिए अपना रिएक्शन शेयर किया।

अमाल पर भाई अरमान का रिएक्‍शन?

दरअसल, एक यूजर ने अरमान मलिक के एक्‍स अकाउंट पर एक सवाल पूछा कि, अमाल बिग बॉस के हिस्‍सा होने पर उनका क्या रिएक्शन था? इस पर अरमान ने जवाब देते हुए लिखा, ‘ये शो उनके लिए नहीं था, लेकिन अमाल भाई साहब को कौन समझाए? चलिए बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ मस्ती करके वापस आ जाएंगे। अभी बहुत गाने पेंडिंग हैं।’  

अमाल को लेकर यूजर्स ने पूछे सवाल

एक यूजर ने लिखा, ‘अमाल का खर्राटा झेलने के लिए अरमान आप पर गर्व है।’ इस पर जवाब देते हुए अरमान ने लिखा, ‘इसीलिए मैंने दूसरों को बेस्ट ऑफ लक कहा’। वहीं ,जब दूसरे यूजर ने अरमान से पूछा कि क्या वो बिग बॉस 19 देख रहे हैं तो उन्होंने जवाब दिया, ‘सिर्फ ये देखने के लिए कि अमाल क्या मस्ती कर रहा है।’ वहीं, आगे एक और ट्वीट में अरमान अपने भाई अमाल मलिक का हौसल बढ़ाते हैं। वह लिखते हैं,’जीत कर आना शेरखान।’

https://twitter/ArmaanMalik22/status/1959882678158684367

सोते हुए अमाल का वीडियो आया सामने?

बता दें कि, रियलिटी शो बिग बॉस के फैन पेज पर एक घर का वीडियो सामने आया है। जिसमें अमाल मलिक गहरी नींद में सोते हुए दिख रहे हैं और जोर खर्राटे ले रहे हैं। उनके खर्राटों की आवाज ने घर के बाकी कंटेंस्टेंट की नींद उड़ा दी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अमाल ने क्‍यों अपने परिवार से है दूरी? 


कुछ महीने पहले सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वे क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और इस हालात के लिए कहीं न कहीं परिवार को भी जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि बाद में उन्होंने वह पोस्ट हटा दी थी, लेकिन उस मुश्किल वक्त में भी अमाल ने साफ किया था कि उनके भाई अरमान मलिक से उनका रिश्ता अटूट और सहज है। अब जब अमाल ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बने हैं, तो अरमान खुले तौर पर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लगातार भाई के लिए प्यार और हौसला दिखा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने पर बादशाह, बी प्राक और अमाल मलिक ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्मी संगीत जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...