नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। बिग बॉस 17 के घर में कंटेस्टेंट खूब धमाल मचा रहे हैं। इस बार का सीजन अपने शानदार घर के वजह से जाना जाता है। सीजन की शुरुआत में ही इस घर ने खूब सुर्खिया बटोरी थी। और बिग बॉस का घर तीन हिस्सों में बाटा गया था और उनके नाम भी रखे गए थे। दिल, दिमाग और दम वहीं, बिग बॉस ने इन तीनो कमरे को बंद कर दिया था। जिसके बाद सभी सदस्य घर के चौप में थे। और अब बिग बॉस का नया प्रोमो आया है जिसमे बिग बॉस तीनो कमरे को खोलने की बात कर रहे हैं।
विक्की जैन ने चली अपनी चाल
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है। जिसमें बिग बॉस कमरे को खोलने की बात कर रहे हैं। उसी के साथ बिग बॉस अंकिता से पूछते हैं की आप दिल का कमरा छोड़कर कोन से कमरे में जाना चाहोगी। इसके बाद अंकिता ने दिमाग के कमरे में जाने को कहा जिसके बाद बिग बॉस ने उनके सामने एक सर्त रख दी की अगर आप दिमाग के कमरे में जाना चाहती है तो विक्की को पुरे सीजन के लिए नॉमिनेट होना पड़ेगा। जिसके बाद अंकिता इस सर्त को मानने से मना कर देती हैं। जिसके बाद बिग बॉस यही सर्त विक्की से रखते है। जिसके बाद विक्की उनकी सर्त मान लेते हैं। और अंकिता विक्की के बिच लड़ाई शुरू हो जाती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





