नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 अब फिनाले से एक हफ्ते ही दूर है। एक तरफ फिनाले पास आ रहा है वहीं, दूसरी तरफ शॉकिंग इविकेशन देखने को मिल रहे हैं। पिछले हफ्ते शो में दीपक चौरसिया के जाने के बाद डबल एविक्शन हुआ जिसमें अदनान शेख, सना सुल्तान बेघर हुए।अब इस हफ्ते शो से बाहर जाने के लिए नॉमिनेशन की तलवार लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के सिर पर टंगी है। लेकिन इसी बीच जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पर आया एक प्रोमो में तीनों दोस्तों के बीच लड़ाई होती हुई नजर आ रही है।
रणवीर शौरी ने चली अपनी चाल
शो के बीते एपिसोड में अरमान मलिक को हटाकर रणवीर शौरी को नया हेड ऑफ द हाउस चुना गया है। इसके साथ ही रणवीर शौरी को कई नै पवार भी मिली जिसका उन्होंने बखूबी इस्तेमाल भी किया। रणवीर शौरी ने अपनी पावर्स का इस्तेमाल करते हुए घर से बेघर करने के लिए तीन कंटेस्टेंट्स चुन लिए हैं। और अरमान मलिक को सेव कर लिया और लवकेश कटारिया, विशाल पांडे और शिवानी कुमारी को नॉमिनेट कर दिया। हालांकि रणवीर शौरी की पहली टारगेट तो सना मकबूल ही थी, लेकिन वो बाहरवाली हैं तो उन्होंने उनके ग्रुप को निशाना बनाया।
क्या विशाल पांडे होगें एलिमिनेट
जिओ सिनेमा के इंटाग्राम पेज पर एक प्रोमो सामने जिसमें दिखाया जा रहा है कि विशाल, कटारिया और शिवानी के बीच एक टास्क चला रहा है और ये दिनों एक दूसरे पर निशाना संध रहे हैं। हालांकि इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिनाले के इतने करीब आ कर इन दोस्तों की दोस्ती टूट जाएंगी। वहीं, सामने आ रही जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि शिवानी कुमारी इम्यूनिटी टास्क में जीतने के बाद नॉमिनेशन से सेफ हो गई हैं, जिसके बाद लवकेश और विशाल पांडे इस हफ्ते नॉमिनेट हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विशाल पांडे के एविक्शन की खबरें आ रही हैं। वहीं, इस खबर पर अब फैंस का भी रिएक्शन आना शुरू हो गाया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:।





