नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस सना सुल्तान ने करीब एक महीने पहले अपने निकाह की खबर दी थी। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। सना सुल्तान ने मोहम्मद वाजिद से निकाह किया है। वहीं अब पुरे1महीने बाद एक्ट्रेस ने वीडिंग रिसेप्सन रखा हैं। इस दौरान कई सेलेब्स के साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3’ के रनर अप रैपर नैजी भी नजर आए।
सना सुल्तान का वीडिंग रिसेप्सन
सना सुल्तान अपने निकाह के 1 महीने बाद वीडिंग रिसेप्सन इस दौरान सना काफी काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने आज के खास दिन के लिए ग्रे रंग का लेहंगा पहना हुआ है। वो एकदम दुलहन के जैसी तैयार हुई हैं। सना के पति मोहम्मद वाजिद भी इस दौरान एक दूल्हे की तरह शेरवानी और सिर पर पगड़ी के साथ नजर आए। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही हैं। वहीं उनके फैंस कॉमेंट बॉक्स में उन्हें बधाइयां भी दें रहे हैं।
सना सुल्तान ने शेयर निगाह की रस्मों की तस्वीरें
सना सुल्तान ने रिसेप्शन से पहले निगाह की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। उन्होंने मेहंदी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कीं।इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने मेहंदी लगाई हैं और मेहंदी की डिजाइन में वाजिद जी लिखवाया हैं। सना के इस वेडिंग रिसेप्शन में उनके कई दोस्त और कई फिल्मी सितारे नजर आए। इस दौरान ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के रनर अप रैपर नैजी भी नजर आए।
रिसेप्शन पार्टी में नैजी का दिखा पुराना अंदाज
सना सुल्तान और मोहम्मद वाजिद की रिसेप्शन पार्टी में फलक नाज और पौलमी दास भी पहुंची थीं। इसके साथ ही रैपर नैजी भी अदनान शेख और टीम 07 के साथ नजर आए। वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में रैपर नैजी का वही OTT वाला अंदाज देखने मिल रहा है। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3’ में रैपर नैजी और सना सुल्तान की काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिली थी।





