back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3: शो शुरू होने से पहले सामने आया घर का प्रोमो,नया डिजाइन देख कर हो जाएंगे हैरान

आज बिग बॉस ओटीटी 3 आज से शुरू होने जा रहा और अब कंटेसेन्ट के नाम का भी खुलासा हो गया है। इसके साथ अब शो शुरू होने से पहले घर का प्रोमो भी रिलीज हो गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 21 जून यानी आज से ही शुरू होने वाला है। जिसे आप रात रात 9 बजे जिओ सिनेमा पर देख सकेंगे।अब इससे पहले ही मेकर्स ने कंफर्म कंटेस्टेंट्स का खुलासा करना शुरू कर दिया है। और कुछ सेलेब्स के तो प्रोमो भी सामने आ गए हैं। इसके साथ ही फैंस के मन में घर को लेकर भी सवाल था की घर कैसा होगा तो मेकर्स ने घर का भी प्रोमो जारी कर दिया। 

बिग बॉस ओटीटी 3 का घर

घर के प्रोमो की बाद करे तो सबसे पहले घर का गेट दिखाई देता है जो काफी खूबसूरती से बनाया गया है वह बिग बॉस भी लिखा हुआ है। उसके बाद गार्डन एरिया नजर आता हैं उसके बाद जिम एरिया किचन और उसके बाद बैडरूम नजर आता है। इस बार का घर ऐसा बनाया गया है जिसे देख कर आपको एकदम राज महल का अनुभव होगा। मेकर्स घर को डिजाइन करते हुए इस बार एकदम अलग और खास थीम बनाए हैं। अब इस घर को देखने के बाद फैंस के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं एक ने लिखा एकदम 17 वाला घर लग रहा है।, तो दूसरे ने लिखा सुंदर घर है लेकिन सुंदर आरोही कहा है इस घर में। ऐसे कई कमेंट्स हैं जो लगातार आ रहे हैं। 

इन सेलेब्स का आया प्रोमो 

सबसे पहले वड़ा पाव गर्ल से फेमस चंद्रिका दीक्षित का प्रोमो आया और इसके बाद उनका सौ में आना कन्फर्म हो गया। प्रोमो में इसमें वह अपने बारे में बात करती हुई दिख रही हैं वो कहती हाँ उन्होंने अपने काम और फॅमिली को हमेशा ऊपर रखा हैं।इसके बाद मशहूर रैपर नैजी का प्रोमो भी साजिससे उनका नाम भी कन्फर्म हो गया। नैजी का पूरा नाम नावेद शेख हैं वो मुंबई के रहने वाले हैं, उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गली बॉय’ में रैप सॉन्ग ‘मेरी गली में’ गाया था। अब शिवानी कुमारी का भी प्रोमो सामने आ गया हैं वो यूपी के औरेया जिले के अरयारी गांव से हैं। शिवानी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वो अपने वीडियो में गांव की लाइफ पर फोकस करती हैं।

ये सेलेब्स हुए कन्फर्म 

सना मकबूल = सना मकबूल ने कई टीवी सिरिरियल्स किये हैं उन्होंने 2009 में रियलिटी शो MTV टीन डीवा से मॉडलिंग शुरू की थी। 

 साई केतन राव = साई केतन राव टीवी एक्टर हैं उन्होंने एक से बढ़ कर एक टीवी शो किए है और उनकी काफी फैन फॉलोविंग हैं। दीपक चौरसिया=सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया भी रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसके पहले भी कई जर्नलिस्ट भी शो हिस्सा रह चुके हैं।

अरमान मलिक=मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे। हलकी ये भी कहा जा रहा है की वो अपनी दोनों पत्नी पायल और कृतिका संग रियलिटी शो में नजर आएंगे। इसके अलावा भी कई नाम हैं लेकिन उन पर अभी सस्पेंस बना हुआ हैं।

 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: चौकीदारी से करोड़ों की शान तक, गुरमीत चौधरी का दमदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Gurmeet Choudhary आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्मे गुरमीत का...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...