back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss OTT 3: शो में खत्म हुआ पौलोमी दास का सफर, ब्रिष्टी समद्दार बनेंगी पहली वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी 3 में 2 कंटेस्टेंट के बाद अब पौलोमी दास का भी शो से पत्ता साफ हो चुका गया है। वहीं, अब शो में नजर आने वालें पहले वाइल्डकार्ड की भी अपडेट सामने आई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस OTT 3′ में लगतार नॉमिनेशन और एविक्शन हो रहे है। शो शुरू होने के बाद से ही दर्शक अपने मनपसंद सदस्यों को वोट कर रहे है। इसके साथ ही इस बार का सीजन पिछले सभी सीजन से काफी अलग है। क्योंकि इस बार शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। अब घर से पौलोमी दास भी घर से एविक्ट हो गई है। अब शो में वाइल्डकार्ड एंट्री होने की भी जानकारी सामने आ रही है। 

लव कटारिया ने लिया पौलोमी का नाम

बिग बॉस ने घरवालों से कहा कि आए वोट के अनुसार पौलोमी, चंद्रिका और मुनीषा तीनों बॉटम तीन तक पहुंच चुके हैं। इन तीनों को बचाने के लिए घरवालों को गार्डन एरिया में बुलाया गया और वहां स्टेपर चलाने के लिए कहा गया। इसके बाद घरवालों ने अपने दोस्तों के लिए ये कार्य पूरा किया इसके बाद चंद्रिका दीक्षित बच गईं, पौलोमी और मुनीषा बॉटम में पहुंच गई। इसके बाद बिग्ग बॉस ने लव कटारिया से पूछा कि पौलोमी और मुनीषा में से वह किसे एलिमिनेट करेंगे। कटारिया ने पौलोमी का नाम ले लिया और वह घर से बाहर हो गईं। 

ब्रिष्टी समद्दार की होगी शो में एंट्री 

शो से 3 सदस्यों के जाने के बाद अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया सेंसेशन ब्रिष्टी समद्दार इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होंगी। ब्रिष्टी अपने इंस्टाग्राम काफी एक्टिव रहती हैं और नई-नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ब्रिष्टी वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं और कंटेंट क्रिएटर होने के साथ ही मॉडल और एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने रीजनल सिनेमा में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर 8,94,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई प्रोमो सामने आया है। लेकिन अगर ऐसा होगा तो शो में ब्रिष्टी के आने से क्या हंगामा बचेगा ये तो आने वाला समय ही तय करेंगा।

 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...