back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss House: शो खत्म होने के बाद क्या टूट जाता है सेट, जानिए बिग बॉस के घर से जुड़ी अनोखी बातें

बिग बॉस सीजन 19 खत्म हो गया है इस शो के विजेता गौरव खन्ना बन चुके हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 खत्म हो गया है और इसके विनर गौरव खन्ना बन चुके हैं। वहीं फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनर अप रही हैं। सुख खत्म होते ही गौरव खन्ना को ढेर सारी बधाई मिल रही है तो अब फैंस अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या बिग बॉस का घर टूट जाता है या फिर इस पर ही दूसरा सेट बनाया जाता है तो चलिए इन सभी बातों से पर्दा उठाते हैं। 

शो खत्म होने के बाद क्या होता है घर का 

सिर्फ बिग बॉस सीजन 19 से नहीं बल्कि हर सीजन में बिग बॉस का अलग-अलग सुंदर तरीके से घर बनाया जाता है जिसमें कंटेस्टेंट रहने आते हैं और उसे घर को अपना घर बना लेते हैं। घर में किचन, लिविंग रूम, स्टोर रूम, गार्डन, स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं भी होती हैं। लेकिन बिग बॉस जैसे ही खत्म हो जाता हैं इस सेट को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया जाता। इसके ढांचे को बचे रहने दिया जाता है, जैसे अगले सीजन के लिए नया डिजाइन से तैयार किया जा सके।

कौन बनता है बिग बॉस का घर

बिग बॉस का घर हर साल नई डिजाइन में तैयार किया जाता है आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 18 में दिखाया गया था कि बिग बॉस के घर में बिग बॉस को डिजाइन करने वाले ओमंग कुमार आए थे। बिग बॉस के घर को डायरेक्टर ओमंग कुमार और उनकी वाइफ विनीता डिजाइन करते हैं। विनीता इंटीरियर डिजाइनर हैं जबकि ओमंग कुमार बहुत सी बॉलीवुड फिल्मों के आर्ट डिजाइनर रह चुके हैं। बिग बॉस घर को बनाने में काफी समय लगता है। सामने आई अलग-अलग रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर को तैयार करने में लगभग 500 से 600 मजदूर लगते हैं। इसके साथ ही इस घर को तैयार करने में लगभग 6 महीने का समय लगता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता सलीम की सेहत की जानकारी लीक होने पर भड़के सलमान खान, लीलावती अस्पताल के डॉक्टर से नाखुश

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...