नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो के अलग-अलग फिल्ड के लोगों की एंट्री हुई है कोई यूट्यूबर हैं तो कोई प्रत्रकार तो कोई सेलेब्स। शो में सब अपना-अपना योगदान भी देने लगे हैं। वहीं, कुछ लड़ाई-झगड़े भी होते नजर आ रहे हैं। लेकिन अब बिग्ग बॉस ने घरवालों को मिड-वीक एलिमिनेशन का झटका दे दिया हैं।
मिड-वीक एलिमिनेशन का पहाड़
शो ने अभी तक अपनी रफ्तार भी नहीं पकड़ी और पहले ही हफ्ते में मिड-वीक एलिमिनेशन का पहाड़ टूट गया। एक रिपोर्ट के अनुसार ये कहा जा रहा ही की इस बार घर में एलिमिनेशन करने के लिए होस्ट अनिल कपूर की सलाह नहीं जी जाएगी। यानि बिग बॉस ही किसी एक सदस्य को घर से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। बिग बॉस की खबर देने वाले एक एक्स के माध्यम से ये पता चला की इस बार पहले ही हफ्ते में मिड-वीक एविक्शन होगा। यानि कोई एक ऐसा होगा हो वीकेंड तक भी यहां टिक नहीं पाएगा।
ये सदस्य हुए नॉमिनेट
बीते दिन शो में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जिसमें कई कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया। घर वालों ने एक दूसरे पर निशाना साधा और घर से बेघर करने के लिए उन्हें नॉमिनेट किया। ये प्रक्रिया खत्म होने के बाद सना सुल्तान, साई केतन राव, रणवीर शौरी और दीपक चौरसिया नॉमिनेट हुए। इसके बाद घरवालों को लगा अब इन्हीं लोगों में से कोई इस वी.केंड घर से बाहर जाएगा। लेकिन बिग बॉस ने अपनी चाल चली और सब कुछ उलट-पलट कर दिया
बिग बॉस ने खेला ऐसा खेल
नॉमिनेशन पूरी होने के बाद बिग बॉस ने भी अपनी चल चलते दिखें। उन्होंने पूरी नॉमिनेशन लिस्ट ही बदल कर सब को हैरान कर दिया। बिग बॉस ने सना सुल्तान को नॉमिनेशन की कमान संभालने को कहा जिसके बाद उनके ऊपर और दो कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट करने की जिम्मेदारी थी। सना ने शिवानी कुमारी और नीरज गोयट को नॉमिनेट किया। इसके बाद घर वालों के साथ-साथ बाहर के फैंस भी काफी परेशान हो गए की अब इन दोनों में से कौन जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार–




