back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल पर फूटा स्टाइलिस्ट का गुस्सा, बोलीं-आउटफिट की पेमेंट नहीं मिली

बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल पर उनकी स्टाइलिस्ट ने महंगे आउटफिट वापस न करने और बकाया पेमेंट नहीं देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसमें रिद्धिमा ने दावा किया कि तान्या की टीम ने दुर्व्यवहार किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ‘बिग बॉस 19’ की तीसरी रनर-अप और स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल फिनाले के बाद बड़े विवाद में घिर गई हैं। तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने सोशल मीडिया पर आकर बकाया भुगतान न करने, महंगे आउटफिट्स वापस न करने और इंडस्ट्री के लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।रिद्धिमा शर्मा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत पोस्ट साझा कर तान्या और उनकी टीम के ‘एटीट्यूड’ पर गुस्सा जाहिर किया।

 पेमेंट और ‘एटीट्यूड’ का विवाद

स्टाइलिस्ट रिद्धिमा ने साफ शब्दों में कहा कि एक तरफ तो वह लगातार इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर तान्या का समर्थन करती रहीं, लेकिन दूसरी तरफ तान्या की टीम ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। रिद्धिमा ने आरोप लगाया, एक पूरे सप्ताह के लिए साड़ी और लहंगे मेरे द्वारा भेजे गए थे, जो सभी महंगे थे। अब तक कुछ भी वापस नहीं किया गया है।उन्होंने कीमत का खुलासा करते हुए बताया, बिग बॉस में एक हफ्ते का भुगतान ₹50,000 है। मैंने जो आउटफिट्स भेजे, वे महंगे थे सिर्फ कल का लहंगा ही ₹58,000 का था। रिद्धिमा ने दावा किया कि तान्या को कपड़े पसंद आए, लेकिन उन्होंने कभी सराहना नहीं की, बल्कि अब वह ‘मुंह बना रही हैं और दर्जी तथा डिज़ाइनरों के बारे में बातें कर रही हैं।

 ‘अगर आउटफिट नहीं आया तो पेमेंट नहीं’

रिद्धिमा ने तान्या की टीम पर धमकी भरे व्यवहार का भी आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि एक बार जब वह किसी और शहर में होने के कारण तुरंत आउटफिट सोर्स नहीं कर पाईं, तो उन्हें धमकी दी गई। अगर आज की साड़ी नहीं आई, तो पेमेंट बिल्कुल नहीं किया जाएगा! रिद्धिमा ने बताया कि इसके तुरंत बाद 10 मिनट के अंदर ही एक सप्ताह का ₹50,000 का भुगतान कर दिया गया। लेकिन स्टाइलिस्ट ने सवाल उठाया कि पिछले दो ‘वीकेंड वॉर’ के आउटफिट और ग्रैंड फिनाले के लिए तान्या के भाई के आउटफिट का भुगतान अभी भी बकाया है। रिद्धिमा ने सवाल किया, यह कैसा व्यवहार है? कम से कम स्टाइलिस्ट, दर्जी और डिजाइनरों के लिए कुछ सम्मान रखें। उन्होंने तान्या और उनकी पूरी टीम को निशाना बनाते हुए कहा, यह एटीट्यूड साफ दिखाता है कि वह कैसी हैं। वेल डन तान्या।

तान्या मित्तल, जो ‘बिग बॉस’ हाउस में अपनी 800 साड़ियों के दावे को लेकर खूब चर्चा में रहीं, अब फिनाले के तुरंत बाद इस विवाद में उलझ गई हैं। इस विवाद ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सेलेब्रिटीज और उनके सपोर्ट स्टाफ के बीच भुगतान और व्यवहार के मुद्दों को फिर से उजागर कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...