नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 3 में अब लगतार ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी सदस्यों के बीच टकरार तो कभी नॉमिनेशन का टस्क अब शो अपनी रफ्तार पकड़ रहा है। बीते एपिसोड शो में अदनान शेख की वाइल्डकार्ड एंट्री हुई। एंट्री लेते ही अदनान ने सना मकबूल और कटारिया पर निशाना साधा। वहीं , कुछ ऐसा हो गया की बिग बॉस ने अदनान को घर से बेघर करने की चेतावनी दे दी। बिग बॉस ने भी अपना में मौजूद घरवाले भी दर्शकों को इंप्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही अब शो में एक नहीं बल्कि 3 सदस्यों को बाहरवाला बना दिया है।
बिग बॉस ने लगाई अदनान की क्लास
अदनान शेख ने एंट्री लेते ही कहा की कटारिया विशाल को और सना मकबूल नेजी फायदा उठा रहे हैं। इसके बाद घर में कटारिया और अदनान की नोख-झोख चालू हो गई।जहां अदनान के आने से घर में एक अलग बवाल मचता हुआ नजर आया। वहीं, दूसरी तरफ अदनान लगातार बाहर की बातें करते नजर आए कभी चंद्रिका गेरा दीक्षित के ऊपर बनी रील की बात की तो कभी वर्ल्डकप की तो कभो फिल्म की। हालांकि बिग बॉस की निगाहों से कौन बच पाया है। अदनान के इस रवैया पर बिग बॉस ने उनकी क्लास लगा दी। बिग बॉस ने कहा आप से अच्छा तो न्यूज़ पेपर आते ताकि घरवालों को सही जानकारी मिलती अब आप तय करो की आप घर में रहोंगे या ये न्यूज़ पेपर ये मेरी आखरी चेतावनी है। हालांकि इसके बाद अदनान ने बिग बॉस से माफी मांगा।
ये सदस्य हैं नॉमिनेटेड
शो के इस पड़ाव पर आकर अब घर से बेघर होने के लिए इस बार 7 सदस्य नॉमिनेटिड हैं। जिनमें लव कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, सना सुल्तान, नैजी, सना मकबूल और साईं केतन राव लिस्ट में शामिल हैं।शो अब तक 6 सदस्य बेघर हो चुकें हैं बीते वीकेंड के वार पर चंद्रिका गेरा दीक्षित बाहर हो गई।
हालांकि बहराने के बाद उन्होंने इंटरव्यू में कई बातें बोली उन्होंने सना मकबूल को अपना दोस्त कहते हुए कहा तुम मुझसे मिली नहीं।वहीं अब चंद्रिका के बाद देखते है कि इस वीक कौन घर से बेघर होगा।
बिग बॉस ने चली अपनी चल
बिग बॉस ने अब लव कटरिया को बाहरवाला की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए विशाल पांडे रणवीर शौरी और अदनान शेख को बाहरवाला बना दिया है।बिग बॉस ने अपना खेल शुरू कर दिया और इस बार एक नहीं बल्कि 3 सदस्यों को बाहरवाला बनाया।तीनों के बाहरवाला बनने पर सोशल मीडिया पर फेंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा। एक ने लिखा बिग बॉस ने कमाल कर दिया। वहीं दूसरे ने लिखा, अब वो तीनों एक दूसरे से लड़ेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





