नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वीकेंड के वार पर सलमान खान ने सभी घरवालों की काफी क्लास लगाई। उन्होंने फरहाना और तान्या का काफी सपोर्ट किया। इसके साथ ही मृदुल तिवारी को भी काफी कुछ समझाया। वहीं घर में डबल इवेक्शन होने के बाद सभी घरवालें काफी हैरान हो गए हैं।
नेहल और बसीर के जाते ही इमोशनल हुई फरहाना
बिग बॉस 19 का सबसे बड़ा डबल इवेक्शन हुआ है आपको बता दें बसीर अली गेम के शुरुआत से ही काफी अच्छा गेम खेलते हुए नजर आ रहे थे। वहीं नेहल भी घर में काफी मसाला दे रही थीं काफी लड़ाई झगड़ा कर रही थीं। नेहल और फरहाना की दोस्ती काफी अच्छी थी लेकिन इन दोनों उन दोनों के बीच लड़ाई चल रही थी वहीं नेहल के घर से जाने के बाद फरहाना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
फरहाना स्विमिंग पूल में जाकर खूब रोईं। उन्होंने तान्या मित्तल से बात करते हुए कहा कि वह जाते जाते मुझसे गले तक नहीं मिलकर गई।मैंने जाते जाते भी उसका दिल दुखाया नेहल के लिए बुरा लग रहा है। मैंने गुस्से में उसके लिए बहुत कुछ कह दिया। बहुत उल्टा सीधा भी बोला क्यूंकी मैं बहुत गुस्सा थी। वो मेरी दोस्त थी मैं उसे दूर कर दिया। अब दोनों की घर से जाने के बाद घर का माहौल काफी बदलने वाला है।
अभिषेक अशनूर से गुस्सा हुए बिग बॉस
बिग बॉस का नया प्रोमो सामने आया है प्रोमो में सब लोग असेंबली हॉल में बैठे होते हैं। तो वहीं अभिषेक और आशनूर से बिग बॉस गुस्सा रहते हैं इसके बाद बिग बॉस सभी घर वालों से बोलते हैं कि अशनूर और अभिषेक को सीधे-सीधे नॉमिनेट कर रहे हैं जिसके बाद पूरा डिसीजन मृदुल तिवारी के ऊपर आ जाता है। हालांकि देखना होगा कि इस हफ्ते कौन-कौन से घरवाले नॉमिनेट होते हैं।




