back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: शहनाज गिल ने भाई शहबाज और मृदुल तिवारी के लिए वोटिंग को बताया ‘अनफेयर’, बोलीं- जब मैं…

शहबाज या कंटेंट क्रिएटर मृदुल तिवारी कौन बनेगा ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा, इसपर शहनाज गिल ने अपने भाई को लेकर ये बड़ी बात कही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के आगाज से पहले ही घर के बाहर जबरदस्त हलचल मच चुकी है। शो की ताजगी भरी थीम “फैंस का फैसला” जहां दर्शकों को बना रही है असली बॉस, तो वहीं शो में एंट्री के लिए दो चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला शुरू हो गया है। जिसमें अब एक की बहन ने उनका समर्थन कर चर्चां में आ गई है। जानें पूरी ख‍बर विस्तार से। 

इस बार सलमान खान के होस्ट किए इस रियलिटी शो में घर के दरवाजे दो संभावित प्रतियोगियों के लिए खुले हैं एक ओर हैं शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा, तो दूसरी ओर हैं यूट्यूब सेंसेशन मृदुल तिवारी। दोनों में से किसे मिलेगा बिग बॉस के घर का टिकट, इसका फैसला अब दर्शकों के हाथ में है। जिसपर अब ‘बिग बॉस 13’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल ने इस वोटिंग प्रक्रिया को अनुचित बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जताते हुए कहा, जब मैं बिग बॉस में थी, तब से शहबाज इस शो के लिए तैयारी कर रहा है। अब जब उसे मौका मिला, तो घर में भेजने से पहले ही उसे मुकाबले में खड़ा कर दिया गया। यह उसके साथ नाइंसाफी है।

चाहती हैं दोनों की एंट्री, पर भाई के लिए खास अपील

शहनाज ने यह भी कहा कि वे चाहती हैं कि दोनों प्रतियोगी घर के अंदर जाएं, लेकिन साथ ही उन्होंने अपने फैंस से खास अपील करते हुए कहा,प्लीज शहबाज को वोट करें। वो बहुत मेहनत करता है और बिग बॉस की जर्नी को करीब से महसूस करना चाहता है। 

कब होगा बिग बॉस 19 का आगाज़?

‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। इस बार शो पहले रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा और फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

शो की थीम इस बार पूरी तरह से डिजिटल-फर्स्ट और लोकतांत्रिक है। जिसे जियो सिनेमा ने लॉन्च किया है एक नया सेगमेंट, “फैंस का फैसला”, जिसके तहत दर्शक तय करेंगे कि कौन होगा बिग बॉस के घर में एंट्री पाने वाला लकी प्रतियोगी।अब फैंस के हाथ में है किस्मत की चाबी है। लेकिन उससे पहले सवाल ये उठ रहा है कि, क्या शहनाज गिल की भावनात्मक अपील शहबाज को दिलाएगी एंट्री? या यूट्यूब स्टार मृदुल तिवारी फैंस की पसंद बनेंगे! ये सस्पेंस बरकरार है।अब देखना ये है कि फैंस का फैसला किसके हक़ में जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस से ज्याद मिलेगा एंटरटेनमेंट, शो ‘द 50’ में शामिल, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनाश्री सहीत कई सेलेब्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में दर्शकों को काफी ज्यादा इंटरटेन किया और अब लोग ऐसे ही रियलिटी शो को मिस करने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...