नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 19 लगातार सुर्खियों में बना रहता है। बीते दिन वीकेंड का वार हुआ जिसमें सलमान खान अपने नए अंदाज में नजर आए उन्होंने घर वालों को काफी चीज समझाइए तान्या मित्तल,सहित कई सदस्यों की क्लास लगाई। घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट मिनट सदस्यों में से जीशान कादरी का सफर भी खत्म हो गया है वह घर से बेघर हो चुके हैं।
तान्या मित्तल और नीलम गिरी की लगाई क्लास
सलमान खान ने सेट पर आते ही तान्या मित्तल की क्लास लगा दी। जब से शुरू हुआ है तान्या बार-बार हर मुद्दे पर रोने लगते हैं जिसके बाद आज सलमान खान ने उन्हें इस पर ठोकते हुए काफी कुछ समझाया। सलमान खान ने कहा आप बार-बार रोकर अटेंशन पानी की कोशिश करती है जो कि बाहर नकली और एक्टिंग दिखता है।
नीलम गिरी को समझाते हुए सलमान खान ने कहा कि आप जब कोई मुद्दे पर बात करनी होती है तब आप नहीं करती हैं। आपके सारे मुद्दे पर बात तब होती है जवा तान्या के साथ बैठी होती हैं। इसलिए शायद सभी घर वाले आपको वीक सदस्य समझते हैं तभी आपका बचाव आंदोलन करने लगते हैं।
जीशान कादरी का सफर हुआ खत्म
बिग बॉस 19 शुरू होते ही जीशान कादरी बहुत ही ज्यादा उभर कर सामने आ रहे थे ऐसा लग रहा था कि वो शो में मास्टरमाइंड के तौर पर निखरकर सामने आएंगे लेकिन अब उनका सफर खत्म हो गया है। बीते वीकेंड के बाद पर वह घर से एलिमिनेट हो चुके हैं। इसके बाद उनके ग्रुप के सदस्य अमाल, शाहबाज, तान्या, नीलम और बसीर काफी उदास हो गए।
घर में शुरू हुआ नया हफ्ते का नॉमिनेशन
बिग बॉस सीजन 19 में अब सातवें हफ्ते का नॉमिनेशन चालू हो गया है जिसका एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि सभी घरवालों को बिग बॉस कहते हैं आप जिसे नॉमिनेट करना चाहते हैं उन्हें पानी पुरी खिलाएंगे। जिसके दौरान अमाल, अभिषेक और बशीर की लड़ाई भी होती नजर आ रही है।





