back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: अमाल मलिक सहित इन सदस्यों की रोहित शेट्टी ने लगाई क्लास

बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है अब फाइनल काफी करीब आ चुका है ऐसे में बीते दिन वीकेंड का वार हुआ।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के बीते वीकेंड के वार पर सलमान खान नहीं बल्कि रोहित शेट्टी नजर आए। किसी काम के कारण सलमान खान शो होस्ट नहीं कर पाए जिसके कारण रोहित शेट्टी को शो पोस्ट करना पड़ा रोहित शेट्टी का अंदाज काफी अलग सूट बूट पहने। सेट पर नजर आए और कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हुए दिखें। रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक, तान्या और फरहाना सहित कई सदस्यों की क्लास लगाई।

अमाल और शाहबाज की लगी क्लास

बिग बॉस के ऊपर अमाल मलिक और शाहबाज ने कई सारे आरोप लगाए थे जब उन्होंने गौरव खन्ना को कप्तान बना दिया था। इसके बाद घर का माहौल काफी बदला बदला नजर आया था हालांकि बिग बॉस को शाहबाज को ही कप्तान बनना पड़ा। इस सिलसिले में रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक और शाहबाज को काफी कुछ सुनाया उन्होंने कहा कि बिग बॉस अनफेयर कैसे हो सकते हैं आप लोग बार-बार कहते रहते हैं घर से निकालो फिर भी आपको रखे हुए हैं। 

गौरव खन्ना की पर्सनालिटी पर उठे सवाल 

रोहित शेट्टी घर में आते ही गौरव खन्ना से बात करने लगते हैं वह बोलते हैं कि आप इतने दिन जैसे थे और अब जैसे हो इसमें से असली गौरव खन्ना कौन है। रोहित शेट्टी कहते हैं कि अगर आप गेम खेल रहे हो तो बाहर की दुनिया में सब कुछ पता चल रहा है। आपने अगर कोई अलग सा पैटर्न अपनाया होगा वह बाहर वालों को साफ-साफ नजर आ ही जाएगा। 

घर से कौन हुआ बाहर

वीकेंड के बाद पर रोहित शेट्टी घर वालों के साथ मस्ती मजाक भी करते हुए नजर आते हैं वह कई सारे टास्क लेकर आते हैं। जिनमें घरवाले पार्टिसिपेट करते हुए नजर आते हैं और एक दूसरे से घर वालों की नोक झोंक भी होती रहती है। हालांकि एलिमिनेशन की बात करें तो इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं हुआ है। रोहित शेट्टी ने कहा है कि यही नॉमिनेशन अगले हफ्ते तक कंटिन्यू रहेगा अगले हफ्ते पता चलेगा कि कौन घर से जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...