नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिला वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घर वालों को काफी चीज समझाया। इसके बाद दिवाली की पार्टी हुई अब घर वालों के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। जहां आप घर में कई सारी दोस्ती और गहरी हो रही है तो वहीं कुछ दोस्तियां टूटने के कगार पर पहुंच गई है ऐसे में अब घर का नया कप्तान बनने वाला है जिसके लिए बिग बॉस घर वालों को नया टास्क भी देने वाले हैं।
गौरव खन्ना का नया अंदाज
बिग बॉस की शुरुआत से ही गौरव खन्ना काफी धीमी गति से अपना गेम खेलते हुए नजर आ रहे थे वह कभी भी सामने से आकर नहीं खेल रहे थे उन्हें बार-बार वीकेंड के वार पर टोका जा रहा था कि आप कब सामने आएंगे और कब अपना गेम दिखाएंगे। वही बीट एपिसोड में दिखाया गया कि गौरव खन्ना खान की ड्यूटी को लेकर घर वालों से लड़ाई करते दिखते हैं गौरव अपना बर्तन साफ नहीं करते हैं जिसके बाद नेहल उनसे काफी कुछ कहती हैं और गौरव खन्ना और नेहल की लड़ाई होने लगती है जिसमें कुनिका, अमाल और प्रणीत कई लोग शामिल हो जाते हैं।
नीलम और फरहाना की लड़ाई
बिग बॉस सीजन 19 का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि नेहा खाना बनाती रहती है तभी फराना उनको कुछ बोलने लगते हैं जिसके बाद नीलम काफी एग्रेसिव हो जाती है और खाना छुट्टी करने से मना कर देती हैं।बता दें, ये पहली बार नहीं है जब नीलम ने खाना बनाने से मना किया है। इससे पहले भी एक टास्क के दौरान नीलम को गौरव की बातें बुरी लग गई थीं तब भी नीलम ने खाना बनाने से मना कर दिया था।इस प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया है- खाने पर लड़ाई! नीलम और फरहाना के बीच हुई टकरार और नीलम ने छोड़ दी कुकिंग।





