नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। बीते दिन घर में कैप्टेंसी का टास्क हुआ जिसके दौरान घर में काफी बवाल देखने को मिला। जहां एक तरफ घरवालों ने मिलकर टास्क पूरा किया तो वहीं दूसरी तरफ मालती ने अपना काम करने से मना किया जिसके बाद घर में काफी ज्यादा क्लेश मच गया। मालती से अधिकतर घर वालों की लड़ाई हो गई। इसके साथी कैप्टेंसी जीत कर कुछ सदस्य इसके दावेदार भी बन गए।
मालती चहर ने किया कम को करने से मना
मालती चहर ने अपनी ड्यूटी करने से मना कर दिया जिसके बाद घर में काफी बवाल मच जाता है। दरअसल उनकी ड्यूटी आटा लगाने की होती है वो कहती हैं कि वह टास्क खत्म होने पर आटा लगाएगी इसके बाद घर में यह सवाल उठता है कि क्या टास्क खत्म होने के बाद खाना बनेगा। इसके बाद कप्तान फरहाना मालती को काफी चीज समझता है लेकिन उन दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा शुरू हो जाता है दोनों आपस में भिड़ने लगते हैं। हालांकि अब उनकी लड़ाई किस मोड़ तक जाएगी यह तो आगे देखने को मिलेगा।
कौन बना कैप्टेंसी का दावेदार
बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी का टास्क देते हुए कई सारी चीजें समझते हैं। इसके साथ ही पहले बन चुके कैप्टन इस टास्क से बाहर रहते हैं बिग बॉस कहते हैं इस बार घर का कोई नया ही कैप्टन बनेगा। वहीं कार्य शुरू हो जाता है जिसके बाद तानिया मित्तल, अशनूर, निहल और शाहबाज कैप्टेंसी के दावेदार बन जाते हैं। हालांकि अब देखना होगा कि घर में फरहाना के बाद किसकी सरकार चलती है।
इसके साथ ही अब वीकेंड का वार भी आने वाला हैं और ये भी देखना दिलचस्प होगा इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है उनमें से कौन से सदस्य का पत्ता साफ हो जाएगा और उनका सफर खत्म हो जाएगा।





