back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: मालती चाहर को ‘लेस्बियन’ कहे जाने पर पिता ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बेटी के खिलाफ कुछ नहीं…

बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट मालती चाहर के पिता ने कुनिका सदानंद के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि वे घर में मौजूद होते, तो कुनिका की कड़ी क्लास लगाते।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट मालती चाहर के पिता लोकेंद्र चाहर ने हाल ही में अपनी बेटी के गेम और घर में फैमिली वीक में उनकी गैरमौजूदगी के कारणों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने कुनिका सदानंद के उस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी, जिसमें कुनिका ने मालती को ‘लेस्बियन’ कह दिया था। लोकेंद्र चाहर ने कहा कि यदि वे घर में मौजूद होते, तो कुनिका की जमकर क्लास लगाते। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी बेटी के प्रति उनका पूरा समर्थन है और वे किसी भी तरह की अनुचित टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

“अच्छा हुआ कि वो फैमिली वीक में घर में नहीं गए”

मालती चाहर के पिता लोकेंद्र ने कहा कि फैमिली वीक में घर नहीं जाने पर उन्हें अच्छा लगा। उनका कहना था कि अगर वे वहां मौजूद होते, तो कुनिका के बयान पर उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया देनी पड़ती। उन्होंने आगे कहा “मैं एपिसोड भी देखता हूं और लाइव स्ट्रीमिंग भी। कौन सा ऐसा एक्ट था जिसमें कुनिका जी को यह सोचने का मौका मिला…सिवाय चुगली करने और लोगों को भड़काने के, कोई और मकसद नहीं था।”

“कुनिका का बयान सिर्फ गॉसिप”

मालती चाहर के पिता ने कहा कि उनकी बेटी किसी के साथ भी ज्यादा घुलती-मिलती नहीं, न तान्या, न अशनूर, न फरहाना और न ही कुनिका के साथ। इसलिए कुनिका का कथन केवल अफवाहें फैलाने वाला बयान था और इसका कोई वास्तविक आधार नहीं था। उन्होंने आगे बताया कि कुनिका ने घर से बाहर आकर भी स्वीकार किया कि उस वक्त उसने क्यों ऐसा कहा, उन्हें खुद समझ नहीं आया। इसके अलावा घर में भी माफी मांगी जा चुकी थी, इसलिए इस मामले को बढ़ाने का कोई कारण नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵