नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का सफर अब आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे शो अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है, दर्शकों में उत्सुकता भी चरम पर है। सलमान खान के होस्ट किए इस शो का फिनाले 7 दिसंबर, रविवार को प्रसारित किया जाएगा। इससे पहले शो और इसके विनर को मिलने वाली प्राइज मनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
अशनूर कौर शो से बाहर, फैंस में नाराजगी
फिनाले के ठीक पहले शो में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। एक टास्क के दौरान तान्या मित्तल को हिट करने के आरोप में टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर को बिग बॉस ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।अशनूर का इस तरह अचानक बाहर होना उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया और सोशल मीडिया पर उनकी एलीमिनेशन को लेकर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
कौन-कौन हैं फिनाले रेस में मजबूत दावेदार?
सीजन 19 के अंत में पहुंचते-पहुंचते कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी दमदार मौजूदगी और गेम के प्रति समझ से दर्शकों का दिल जीता है।फिनाले के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वे हैं गौरव खन्ना,तान्या मित्तल,अमाल मलिक,फरहाना भट्ट सोशल मीडिया पर कई फैन्स इन दावेदारों में से किसी एक को शो का संभावित विनर बता रहे हैं। हालांकि, हर सीजन की तरह अंतिम फैसला दर्शकों की वोटिंग पर ही निर्भर करेगा।
विनर को कितनी मिलेगी प्राइज मनी?
बिग बॉस के पहले कुछ सीजन में विनर को 1 करोड़ रुपये तक की प्राइज मनी दी जाती थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया।पिछले सीजन
बिग बॉस 18में कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा विजेता बने थे और उन्हें ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी।सीजन 19 में भी प्राइज मनी में कोई बदलाव नहीं किया गया है।यानी इस बार भी विनर को 50 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।हालांकि, अक्सर फिनाले एपिसोड में ऐसे टास्क भी होते हैं जिनमें प्राइज मनी में कटौती हो सकती है। लेकिन यदि इस बार कोई ऐसा टास्क नहीं हुआ, तो विनर को पूरी 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
कंटेस्टेंट्स के लिए शो क्यों है खास?
बिग बॉस में हिस्सा लेना कई सितारों के लिए करियर बदलने वाला मौका माना जाता है।
इस शो के बाद,लोकप्रियता बढ़ती है,नई पहचान मिलती हैऔर मनोरंजन उद्योग में काम के नए अवसर खुलते हैं।इसी वजह से हर सीजन में बड़े-बड़े चेहरे इस शो का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक रहते हैं।
अब सबकी नजर फाइनल नतीजे पर
फिनाले में अब केवल कुछ ही दिन बाकी हैं। फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि इस बार कलर्स टीवी के इस सुपरहिट रियलिटी शो की चमचमाती ट्रॉफी किसके सिर सजेगी।
सलमान खान फिनाले नाइट पर विनर की घोषणा करेंगे और इसी के साथ तय हो जाएगा कि बिग बॉस 19 का बादशाह कौन बना।





