नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फाइनल होने को है जैसे-जैसे उसकी डेट करीब आती जा रही है घर में काफी बवाल मचता हुआ नजर आ रहा है। हर दिन लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते दिन घर में टिकट टू फिनाले का टास्क होते हुए दिखाया गया जिसको जीतकर गौरव खन्ना पहले फाइनलिस्ट बन गए और सीधा फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वह इस आखिरी हफ्ते के कप्तान भी बन गए हैं।
कैसा रहा टास्क
बिग बॉस सभी घर वालों को गार्डन एरिया में बुलाते हैं वहां पर फिर से ट्रैक बिछाया गया है। इस दौरान एक कुआं भी मौजूद है बिग बॉस अभी घर वालों से कहते हैं जो चार दावेदार हैं उनमें से कोई एक ही जीत कर टिकट टू फिनाले अपने नाम करेगा। इसके लिए आपको एक बॉल में का नीला पानी दूसरे बोल में लाल पानी लेकर अपने कंधे पर रखकर चलते रहना होगा वहीं विपक्ष के लोग इसे गिराने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। धीरे-धीरे एक-एक करके कंटेस्टेंट्स आउट होते जाते हैं तो वहीं गौरव खन्ना इस टास्क के विनर हो जाते हैं जिसके बाद उन्हें टिकट टू फिनाले मिल जाता है। गौरव खन्ना के जीतने के बाद सभी घर वाले उन्हें बधाई बोलते हैं इसके साथ ही बिग बॉस भी उन्हें बधाई देते हुए उन्हें घर का नया कप्तान भी घोषित कर देते हैं जिसके बाद गौरव खन्ना काफी खुश हो जाते हैं।
मालती और फरहाना की लड़ाई
बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि मालती और फरहाना की लड़ाई होती हुई नजर आ रही है। फरहाना सोफा में बैठी होती हैं टेबल पर पैर रखकर तभी मालती आती हैं वह बोलती है कि अपना पैर हटा लो मुझे सामान उठाना है इसके बाद वह फरहाना के पैर पर अपने पैर से मार देती हैं जिसके बाद घर में काफी हंगामा मचता हुआ नजर आ रहा है।




