नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 का फाइनल हो गया और शो को उनका विनर भी गौरव खन्ना के रूप में मिल गया है। बिग बॉस के फाइनल की शुरुआत में ही काफी कुछ देखने को मिला सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आए इसके साथ ही सलमान खान सीट पर सभी से मजाक मस्ती करते हुए भी नजर आए। वहीं अंत में फरहाना और गौरव खन्ना टॉप 2 कंटेस्टेंट्स थे जिसके बाद गौरव खन्ना ने यह ट्रॉफी जीत ली।
ट्रॉफी के साथ गौरव खन्ना ने जीते इतने रुपए
बिग बॉस सीजन 19 के विनर बने गौरव खन्ना ने चमचमाती सिल्वर कलर की ट्रॉफी अपने नाम कर ली इसके साथ ही उन्होंने 50 लाख रुपये मिले हैं। गौरव ने पूरे सीजन में अपनी पकड़ बनाए रखी। कहीं शांत दिखे तो कहीं एग्रेसिव… माइंड गेम खेलकर उन्होंने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया बल्कि खूब एंटरटेन भी किया।
शो में जीत चुके हैं कर
बिग बॉस सीजन में एक टास्क हुआ था जिसके दौरान गौरव खन्ना सहित कई कंटेस्टेंट्स ने इस दास को किया था जिसके विनर गौरव खन्ना बने थे इस दौरान टॉस जीत कर उन्होंने एक चमचमाती कार भी अपने नाम कर ली थी। हालांकि गौरव खन्ना के विनर बनते ही कई फैंस का दिल टूट गया क्योंकि वह किसी और को विनर देखते थे तो वहीं गौरव खन्ना के फैंस काफी खुश हो गए और उन्हें हर जगह से ढेर सारी बधाइयां मिलने लगी।
1 साल में ही अपने नाम किया दो ट्रॉफी
गौरव खन्ना ने 2025 में एक नहीं बल्कि दो दो ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं पहले उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टर शेफ की ट्रॉफी अपने नाम की इसके बाद सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के विनर बन गए हैं।बिग बॉस19 के बाहर आते ही गौरव खन्ना ने कहा जब बोलते थे जीके क्या करेगा जीके ट्रॉफी लेकर जाएगा।





